Close Menu
    What's Hot

    गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

    March 15, 2026

    सिंगर Badshah को ‘माथे में गोली’ मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पोस्ट से मचा हड़कंप

    March 15, 2026

    सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

    March 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026

      असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

      March 15, 2026

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम
    Breaking News

    गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Amit Shah
     गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

    Amit Shah, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के गुवाहाटी पहुंचे और उन्होंने यहां नए बने प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया। वही गोलाघाट और तिनसुकिया कैंसर केंद्रों का भी उन्होंने शुभारंभ किया। इसके अलावा अमित शाह ने गुवाहाटी के सिक्समाइल में स्वास्थ्य भवन और अभयपुरी जिÞला अस्पताल का नींव पत्थर रखा। वहीं उन्होंने दीफू, जोरहाट और बरपेटा मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों की वर्चुअली आधारशिला रखी।

    विरोध करने की भी एक जगह होती है

    अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस की युवा शाखा द्वारा किए गए शर्टलेस विरोध को लेकर कांग्रेस व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एआई समिट में कपड़े उतारकर देश को बदनाम करने की कोशिश की है। गृह मंत्री ने कहा, सभी को विरोध करने का अधिकार है, पर विरोध करने की भी एक जगह होती है।

    समिट भारत को मजबूत करने के लिए था वैश्विक मंच 

    एआई समिट भारत को मजबूत करने के लिए एक वैश्विक मंच था, न कि निजी राजनीति में उलझने की जगह। आपने इसे निजी राजनीति का मंच बना दिया, जहां पूरी दुनिया भारत को देखने और भारत में निवेश करने के लिए इकट्ठा हुई थी। उन्होंने कहा, मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हंू कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते आपने अब भारत का ही विरोध करना शुरू कर दिया है।

    जनता आपको कभी नहीं करेगी माफ

    अमित शाह ने कहा, माफी मांगने के बजाय, राहुल ने कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध किया है, वे शेर-दिल वाले हैं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी जिम्मेदार राजनीतिक दल ऐसा करेगा। आप पूरी ताकत से हमारा विरोध कर सकते हैं, लेकिन संसद में तो आप भाग खड़े होते हैं। पूरी दुनिया जहां भारत की युवा शक्ति को देखने आती है, वहां आप उनकी संभावनाओं को सीमित कर रहे हैं। भारत की जनता आपको माफ नहीं करेगी। राहुल गांधी दुनिया के सामने भारत और उसके लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में असम को पूर्ण राज्य बनाने के प्रयासों को सराहा 

    शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के स्वास्थ्य क्षेत्र में असम को एक पूर्ण राज्य बनाने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही असम को स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है। सरमा ने आज कार में मुझसे कहा कि वह असम को ऐसा बनाना चाहते हैं कि इलाज के लिए किसी भी मरीज को असम से बाहर न जाना पड़े। हम एक ऐसा राज्य बनाना चाहते हैं जहां बंगाल और पूर्वोत्तर के गरीब मरीज भी इलाज करवा सकें। गृह मंत्री ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि जो मरीज कैंसर के इलाज के लिए यहां से चेन्नई, मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली जाते थे, अब वे अपने परिवारों के करीब सरकारी अस्पतालों में ही इलाज करवा पांएगे।

    ये भी पढ़ें : Amit Shah Punjab Visit: ‘आप-दा सरकार’ में पंजाब में कानून-व्यवस्था और विकास नदारद

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंगर Badshah को ‘माथे में गोली’ मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पोस्ट से मचा हड़कंप
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026

      असम-केरल-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग, तमिलनाडु में 23 और बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को आएंगे नतीजे

      March 15, 2026

      खाई में गिरी भारतीय तीर्थयात्रियों की बस, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

      March 15, 2026

      UNSC: आज भी 1945 के समय की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही सुरक्षा परिषद : एंटोनियो गुटेरेस

      March 15, 2026

      तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज करेगा चुनाव आयोग

      March 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      By अंकित कुमारMarch 15, 2026

       गुवाहाटी में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। Amit Shah, (द भारत…

      सिंगर Badshah को ‘माथे में गोली’ मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पोस्ट से मचा हड़कंप

      March 15, 2026

      सिल्वर डीप गाउन में Malaika Arora ने बढ़ाई इंटरनेट की धड़कनें, लुक हुआ वायरल

      March 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.