Close Menu
    What's Hot

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

    March 10, 2026

    सस्ते में पावरफुल 5G! POCO X8 Series और C85x 5G का फर्स्ट लुक आया सामने

    March 10, 2026

    मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

      March 10, 2026

      युद्ध में ईरान के खिलाफ खड़े हुए पड़ोसी देश

      March 10, 2026

      अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा

      March 9, 2026

      चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बंगाल में विरोध, गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए

      March 9, 2026

      अब 25 दिन से पहले नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

      March 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर
    हरियाणा

    हरियाणा में बढ़ा तापमान, फसलों पर दिखने लगा असर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    haryana weather 2026 03 09t082520.696

    Haryana Weather: हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों दिन और रात दोनों समय का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे प्रदेश में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इनके प्रभाव से मार्च के पहले पखवाड़े में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा और बीच-बीच में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

    कमजोर रहेंगे पश्चिमी विक्षोभ

    हालांकि ये पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहने की संभावना है, इसलिए इनका प्रभाव मुख्य रूप से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। हरियाणा में केवल बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। ज्यादा बारिश के आसार फिलहाल नहीं हैं, जिससे तापमान में केवल हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    फसलों पर दिखने लगा असर

    पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। जिन फसलों को पकने में अभी 15 से 20 दिन का समय था, उनमें समय से पहले दानों में पकाव आने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है, क्योंकि इससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका रहती है।


    haryana new ring road 28129

    किसानों को दी गई सलाह

    मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि बदलते मौसम को देखते हुए फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। बढ़ते तापमान के कारण खेतों में हल्की सिंचाई करते रहना फायदेमंद हो सकता है। किसी भी समस्या की स्थिति में किसान नजदीकी कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं आम लोगों को भी दोपहर के समय तेज धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

    19 मार्च के आसपास बदल सकता है मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 मार्च के आसपास और उसके बाद मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘तुम पिता बनने वाले हो’… Anurag Dhobal पर रजत दलाल का फूटा गुस्सा
    Next Article मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में 250 करोड़ की लागत से बनेगा नया रिंग रोड, इन लोगों को मिलेगा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा में फरार आरोपी का एनकाउंटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

    March 9, 2026

    हरियाणा में 26 लाख पेंशनरों को राहत, सीएम नायब सैनी ने 1884 करोड़ रुपये किए जारी

    March 9, 2026

    हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले की बदलेगी सूरत, बिछेगा 89 किमी. लंबा स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन नेटवर्क, मिलेगा बड़ा फायदा

    March 9, 2026

    हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी

    By परवेश चौहानMarch 10, 2026

    Share Market Update : विदेशी निवेशकों की बिकवाली पड़ी शेयर बाजार पर भारी शुक्रवार के…

    सस्ते में पावरफुल 5G! POCO X8 Series और C85x 5G का फर्स्ट लुक आया सामने

    March 10, 2026

    मौसम विभाग ने मार्च में ही दी लू चलने की चेतावनी

    March 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.