Close Menu
    What's Hot

    रश्मिका-विजय की शादी की आहट! उदयपुर में दुल्हन सा सजने लगा वेन्यू, वीडियो वायरल

    February 2, 2026

    आदिपुरुष से तुलना पर भड़के अरुण गोविल, बोले– ‘रणबीर की रामायण बिल्कुल अलग है’

    February 2, 2026

    Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

      February 2, 2026

      ममता बनर्जी ने चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, कहा- ऐसा अहंकारी और झूठा सीईसी नहीं देखा

      February 2, 2026

      अनंत सिंह कल लेंगे विधायक पद की शपथ

      February 2, 2026

      Budget 2026-27 : बजट विकसित भारत के लक्ष्य को नई दिशा देगा : वित्त मंत्री

      February 2, 2026

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»आज सीरीज में लीड लेने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका
    खेल

    आज सीरीज में लीड लेने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    3rd T-20 Ind vs SA : आज सीरीज में लीड लेने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका
    3rd T-20 Ind vs SA : आज सीरीज में लीड लेने के इरादे से उतरेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका

    पांच टी-20 मैच की सीरीज का तीसरा मैच आज धर्मशाला में खेला जाएगा, दोनों टीमें अभी एक-एक की बराबरी पर हैं

    3rd T-20 Ind vs SA (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्तमान में चल रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज शाम धर्मशाला में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण शाम सात बजे से शुरू होगा। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में एक-एक की बराबरी पर हैं। पहले मैच में जहां भारत ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी तो वहीं दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी करते हुए भारत को आसानी से हरा दिया था। आज तीसरे मैच में दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के लिए उतरेंगी।

    भारतीय टीम का दूसरे मैच में रहा खराब प्रदर्शन

    पहले टी-20 मैच में शानदार खेल दिखाने के बाद दूसरे मैच जोकि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर अतंरराष्टÑीय स्टेडियम में खेला गया था उसमें टीम इंडिया ने खराब खेल का प्रदर्शन किया था न केवल भारतीय गेंदबाज अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब हुए थे बल्कि भारतीय बल्लेबाजों ने भी खराब शॉट खेलते हुए अपने विकेट गवाएं थे। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वापसी करने में सफल रहा था।

    भारतीय कप्तान और उपकप्तान की फार्म चिंता का विषय

    भारत की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी समस्या कप्तान सूर्य कुमार यादव व उप कप्तान शुभमन गिल की मौजूदा फार्म बनी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी रन नहीं बना पा रहे जिससे भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव आ रहा है और वह लगातार बिखर रही है। पहले मैच में जहां टीम को हार्दिक पांड्या ने संभाला तो वहीं दूसरे मैच में केवल तिलक वर्मा ही संघर्ष कर पाए। गिल को सीरीज के बाकी बचे तीनों मैचों में एकादश में जगह मिलना लगभग तय है, लेकिन उनके लिए चीजें आसान नहीं है।

    टी20 विश्व कप अब सिर्फ छह सप्ताह दूर है और यह सलामी बल्लेबाज इन मैचों में अगर लय हासिल करने में विफल रहा तो टीम दूसरी योजना पर काम करने का मन बना सकती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से चली आ रही खराब लय पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि उपकप्तान गिल अब तक भरोसा जगाने में नाकाम रहे हैं। संजू सैमसन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज की कीमत पर टीम में शामिल किए गए गिल प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करते नजर आए हैं।

    आज की संभावित टीम

    भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/ कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

    दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो वक्त की रोटी भी मुश्किल थी, आज उसी लड़की की नेटवर्थ है 100 करोड़
    Next Article ब्लैक टॉप–डेनिम में पलक तिवारी का कहर, हॉटनेस में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्या पीसीबी को भारी पड़ेगा भारत के खिलाफ ने खेलने का फैसला

      February 2, 2026

      अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

      February 2, 2026

      भारत ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज

      February 1, 2026

      टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर

      February 1, 2026

      टी20 विश्व कप का एंथम ‘फील द थ्रिल’ लॉन्च

      January 31, 2026

      सीरीज को 4-1 से जीतने के लिए उतरेगी टीम इंडिया

      January 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रश्मिका-विजय की शादी की आहट! उदयपुर में दुल्हन सा सजने लगा वेन्यू, वीडियो वायरल

      By श्वेता चौहानFebruary 2, 2026

      Rashmika Mandanna Wedding News: रश्मिका-विजय की शादी की आहट! उदयपुर में दुल्हन सा सजने लगा…

      आदिपुरुष से तुलना पर भड़के अरुण गोविल, बोले– ‘रणबीर की रामायण बिल्कुल अलग है’

      February 2, 2026

      Sonam Wangchuk: लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे वांगचुक: केंद्र सरकार

      February 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.