Shivraj Chauhan On India-US Trade Deal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में विपक्ष के केंद्र सरकार कृषि हितों के साथ समझौता किए जाने के आरोपों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि देश के किसानों के हितों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए इस डील को सावधानीपूर्वक अंतिम रूप दिया गया है।
संरक्षित रहेंगे फसलें व डेयरी सहित प्रमुख कृषि क्षेत्र
कृषि मंत्री ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीम में इंडिया-यूएस टेÑड डील को विकास, गरिमा और कूटनीति का एक नया उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं कि सरकार ने डील के दौरान कृषि हितों के साथ समझौता किया है। शिवराज चौहान ने कहा कि देश के किसानों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है और उनके हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रमुख फसलें व डेयरी सहित प्रमुख कृषि क्षेत्र पूरी तरह संरक्षित रहेंगे।
संरक्षित रहेंगे फसलें व डेयरी सहित प्रमुख कृषि क्षेत्र
कृषि मंत्री ने गुरुवार को मीडिया के साथ बातचीम में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को विकास, गरिमा और कूटनीति का एक नया उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप पूरी तरह आधारहीन हैं कि सरकार ने डील के दौरान कृषि हितों के साथ समझौता किया है। शिवराज चौहान ने कहा कि देश के किसानों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान है और उनके हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रमुख फसलें व डेयरी सहित प्रमुख कृषि क्षेत्र पूरी तरह संरक्षित रहेंगे। गौरतलब है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के अंतर्गत अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25 प्रतिशत से कम करके 18 प्रतिशत हो गया है। यूएस का दावा है कि इससे भारत को ज्यादा कृषि उत्पाद एक्सपोर्ट करने में सहायता मिलेगी।
अफवाहें फैला रहे कांग्रेस और विपक्ष
कृषि मंत्री शिवराज ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर गलत सूचना फैलाने और ‘अंध विरोध’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, देश में अव्यवस्था व का माहौल बनाने के मकसद से विपक्ष के लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष हताश हैं और ये लोग जमीनी स्तर पर हमारा मुकाबला करने में असमर्थ हैं। ये झूठ की मशीन बन चुके हैं। इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है, इसलिए ये झूठ फैलाने में लगे हैं।
भारत के निर्यात को बढ़ावा देगा समझौता
शिवराज चौहान ने दोहराया कि यूएस-इंडिया ट्रेड डील भारत के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि खास तौर पर शुल्क में कमी का किसानों पर सकारात्मक असर होगा। शुल्क में कमी से हमारा निर्यात बढ़ेगा। कृषि मंत्री ने कहा, जब कपड़े का निर्यात बढ़ेगा, तो कपास के किसानों को फायदा पहुंचेगा। शिवराज ने कहा, मैं एक बार दोहराता हंू कि हमारी सभी प्रमुख फसलें व मिल्क प्रोडक्शन सेक्टर सुरक्षित हैं और इंडिया-यूएस ट्रेड डील किसान हित व उनके कल्याण के साथ ही देश के हितों को ध्यान में रखकर की गई है।
ये भी पढ़ें : Piyush Goyal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से किसानों को नहीं कोई नुकसान

