अब 55 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-आॅन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं भारतीय
Passport Ranking, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारतीय पासपोर्ट की ताकत पिछले एक साल में बढ़ी है। पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले आॅगेर्नाइजेशन हेनली एंड पार्टनर्स की 2026 की रैंकिंग में भारत 5 स्थान की छलांग लगाकर 80वें नंबर पर पहुंच गया है। पिछले साल 2025 में भारत की रैंक 85 थी। नई रैंकिंग के मुताबिक, भारतीय नागरिक अब 55 देशों में वीजा-फ्री या वीजा-आॅन-अराइवल यात्रा कर सकते हैं।
यह रैंकिंग पासपोर्ट धारकों को बिना पूर्व वीजा कितने देशों में प्रवेश की अनुमति है, इसी आधार पर तय की जाती है। 186 देशों में फ्री वीजा एंट्री के साथ डेनमार्क, लक्समबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विटजरलैंड तीसरे स्थान पर रहे। अफगानी पासपोर्ट दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है और लिस्ट में सबसे नीचे 101वें स्थान पर बना हुआ है।
सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे मजबूत
सिंगापुर लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना हुआ है, जिसे 227 में से 192 देशों में वीजा-फ्री एंट्री है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, इन देशों के नागरिक 188 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
98वें स्थान पर पाकिस्तान का पासपोर्ट
पाकिस्तान ने भी रैंकिंग में 5 स्थान की छलांग लगाई है। पाकिस्तान की नई रैंकिंग 98वीं है। पिछले साल 2025 में पाककी रेंकिंग 103 थी। हालांकि, फिर भी उसका पासपोर्ट विश्व का पांचवां सबसे कमजोर पासपोर्ट है। उसके नागरिक 31 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक सीएम पद को लेकर स्थिति साफ करें राहुल गांधी: सिद्धारमैया

