Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में मान सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी

    February 23, 2026

    क्या फरवरी में दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? लाल-नीले लहंगे की ट्रायल ने बढ़ाई हलचल

    February 23, 2026

    Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

      February 23, 2026

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

      February 22, 2026

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे
    Breaking News

    होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारFebruary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Holi Special Train : होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे
    Holi Special Train : होली की भीड़ को कम करेगा भारतीय रेलवे

    चलाई जाएंगी 742 विशेष ट्रेन, केवल उत्तर रेलवे चलाएगा 350 ट्रेन

    Holi Special Train (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बार फिर से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह फैसला यात्रियों की भीड़ को कम करने और लोगों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मुहैया कराने के लिए लिया गया है। ज्ञात रहे कि किसी भी बड़े त्योहार के उपलक्ष्य पर रेलवे ऐसे फैसले लेता है। हर साल दिवाली, छठपूजा के अवसर पर इस तरह से विशेष ट्रेन चलाई जाती हैं। इससे जहां यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होती है वहीं रेलवे को भी अच्छी कमाई हो जाती है।

    इतनी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी

    होली पर रेलवे 742 विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। इनमें 350 विशेष ट्रेनें उत्तर रेलवे की ओर से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली, आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली समेत दूसरे प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूछताछ काउंटर, सहायता शिविर, मेडिकल सुविधा की गई है। वहीं, त्योहारों पर भीड़ को नियंत्रण करने के लिए स्टेशनों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वारों पर निगरानी की जाएगी। प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और ट्रेनों के भीतर आरपीएफ और जीआरपी तैनात होगी।

    ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले

    नई दिल्ली स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदले गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-1, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म-सात से संचालित होगी। इनमें दिल्ली से चलने और वापस आने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

    यात्रियों की सुरक्षा मुख्य लक्ष्य

    रेलवे अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भीड़ को देखते हुए कुछ आपराधिक किस्म के लोग अपराध को अंजाम देने के प्रयास में रहते हैं। रेलवे का यह प्रयास है कि यात्रियों को इन अपराध से बचाया जाए। इसके लिए जहां रेलवे स्टेशनों और ट्रेन के अंदर सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं यात्रियों को भी इस बारे में जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपने व अपने सामान की सुरक्षा को पुख्ता कर सकें।

    ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : आतंकियों के निशाने पर थे दिल्ली, मुंबई और अयोध्या के धार्मिक स्थल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार की बड़ी पहल, इन लोगों को दे रही 8000 रुपये, ऐसे करें अप्लाई
    Next Article Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका से वार्ता के लिए ईरान तैयार

      February 23, 2026

      अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में केस दर्ज

      February 22, 2026

      टैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बैठक टली

      February 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जैश के 3 आतंकी ढेर

      February 22, 2026

      दिल्ली में Apple 17 pro फोन झपटकर भाग रहे दो बदमाश दबोचे, स्कूटी और मोबाइल बरामद

      February 22, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- रोजगार के अवसर को कलंकित कर रही कांग्रेस

      February 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में मान सरकार मार्च में अपना पांचवां बजट पेश करेगी

      By श्वेता चौहानFebruary 23, 2026

      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि पंजाब सरकार मार्च में अपना…

      क्या फरवरी में दुल्हन बनेंगी तान्या मित्तल? लाल-नीले लहंगे की ट्रायल ने बढ़ाई हलचल

      February 23, 2026

      Surya Kumar Yadav : हमने पावरप्ले में ही मैच खो दिया था : सूर्य कुमार

      February 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.