Close Menu
    What's Hot

    पीले सूट में सपना चौधरी का बिंदास डांस! स्टेज पर मचाया धमाल, दर्शक देखते रह गए बस देखते ही

    November 6, 2025

    11 बजे तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी मतदान

    November 6, 2025

    हरियाणा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्सेदारी

    November 6, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      11 बजे तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी मतदान

      November 6, 2025

      प्रधानमंत्री की बड़ी संख्या में मतदान की अपील

      November 6, 2025

      ममदानी 100 वर्ष में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी व पहले मुस्लिम मेयर

      November 6, 2025

      हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं : पीएम

      November 6, 2025

      भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं कर सकता पाकिस्तान : मंडाविया

      November 5, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट से गिरा भारतीय शेयर बाजार
    दुनिया

    एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट से गिरा भारतीय शेयर बाजार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट से गिरा भारतीय शेयर बाजार
    Share Market Update : एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट से गिरा भारतीय शेयर बाजार

    सेंसेक्स में 519.24 तो निफ्टी में165.70 अंक की गिरावट की गई दर्ज

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को हालांकि शेयर बाजार में आई गिरावट घरेलु नहीं थी बल्कि एशिया व यूरोपीय बाजारों में गिरावट का असर था। इसी के चलते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.24 अंक या 0.62 प्रतिशत गिरकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 565.72 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 83,412.77 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 165.70 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,597.65 अंक पर बंद हुआ।

    इस तरह रहा एशिया और यूरोप के मुख्य बाजारों का हाल

    वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई व यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच मंगलवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सोमवार को यूरोप के बाजार नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।

    टाटा के शेयरों में आई गिरावट

    सेंसेक्स की कंपनियों में पावर ग्रिड, इटर्नल, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मारुति और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ।विदेशों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण मंगलवार को रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त के साथ 88.66 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

    सोने और चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट

    चीन और अमेरिका के बीच उत्पन्न हो रहे व्यापारिक गतिरोध के कम होने के चलते लोगों की सुरक्षित निवेश की धाारणा में कमी आई है। इसी के चलते वैश्विक बाजार में सोने की मांग भी लगातार कमजोर पड़ री है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। रिकॉर्ड हाई को छूकर लौटा सोना अब एक लाख 25 हजार के स्तर से भी नीचे है।

    मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1,200 रुपए की गिरावट आई। इसके साथ ही सोने की कीमत 1,24,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु की कीमत 1,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं चांदी भी 2,500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 1,51,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBusiness News Hindi : भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर : वित्त मंत्री
    Next Article पूर्व मंत्री संपत सिंह आज इनेलो में होंगे शामिल, ताऊ देवीलाल के निजी सचिव से लेकर 6 बार विधायक तक का सफर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जल्द एक लाख का आंकड़ा छुएगा भारतीय शेयर बाजार

      November 6, 2025

      अगर हम जीतेंगे तो अमेरिका सुरक्षित रहेगा : ट्रंप

      November 6, 2025

      रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर रहा भारत

      November 6, 2025

      भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द होगा एफटीए : गोयल

      November 6, 2025

      सोना 1200 रुपए तो चांदी 2500 रुपए हुई सस्ती

      November 5, 2025

      Business News Hindi : भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर : वित्त मंत्री

      November 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पीले सूट में सपना चौधरी का बिंदास डांस! स्टेज पर मचाया धमाल, दर्शक देखते रह गए बस देखते ही

      By श्वेता चौहानNovember 6, 2025

      Sapna Choudhary Dance Video: पीले सूट में सपना चौधरी का बिंदास डांस! स्टेज पर मचाया…

      11 बजे तक 121 सीटों पर 27.65 फीसदी मतदान

      November 6, 2025

      हरियाणा ने पंजाब यूनिवर्सिटी में हिस्सेदारी

      November 6, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.