आज इंगलैंड से होगा मुकाबला, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है टीम इंडिया
U-19 World Cup Final (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : एक तरफ जहां कल से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी और एक माह तक टी20 का खुमार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर सवार रहेगा वहीं आज भारतीय युवा अंडर-19 विश्व कप फाइनल में उतरेंगे। यह भारत का अंडर-19 रिकॉर्ड 10वां फाइनल होगा और टीम इंडिया 6वीं बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त फार्म में नजर आई है और वह अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। टीम के हौसले इसलिए भी बुलंद होंगे की सेमिफाइनल में बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 311 रन का लक्ष्य बहुत ही आसानी से हासिल कर लिया था।
एक युनिट की तरह खेल रही टीम
इस पूरी प्रतियोगिता में भारतीय टीम की यह बात सबसे सकारात्मक रही की टीम एक युनिट की तरह खेली। पूरी प्रतियोगिता में यह किए एक या फिर दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रही। हर मैच में कोई न कोई नया खिलाड़ी टीम की जीत में अहम भूमिका में नजर आया। दूसरी तरफ इंगलैंड की टीम भी अच्छा खेल रही है उसके बल्लेबाज और गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इंगलैंड ने सेमिफाइनल में 255 रन के आसान से लक्ष्य का बचाव करते हुए आॅस्ट्रेलिया जैसी टीम को हार का सवाद चखने पर मजबूर कर दिया।इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन आॅस्ट्रेलिया को हराकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं, ऐसे में मुकाबला आसान नहीं होगा।
वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी नजरें
भारतीय टीम में सबसे ज्यादा नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जिनका बल्ला पूरे टूनार्मेंट में आग उगलता नजर आया है। अगले महीने 15 साल के होने जा रहे सूर्यवंशी अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। सेमिफाइनल में वह वैभव सूर्यवंशी की पारी ही थी जिसने 311 रन के लक्ष्य को आसान बनाया। वैभव की 33 गेंद में 68 रन की पारी ने पूरा दबाव भारत से हटाकर अफगानिस्तान पर डाल दिया जिससे अफगानी गेंदबाज पूरे मैच में उभर नहीं पाए। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें संयम से खेलना होगा, क्योंकि मैन्नी लुम्सडेन की अगुवाई में इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है।
इस तरह हो सकती हैं दोनों टीमें
भारत: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह।
इंग्लैंड: थॉमस रियू (कप्तान), राल्फी अलबर्ट, अली फारूक, बेन डॉकिंस, कालेब फाकनेर, फरहान अहमद, एलेक्स फ्रेंच, एलेक्स ग्रीन, ल्यूक हैंड्स, इसाक मोहम्मद, मैन्नी लुम्सडेन, बेन मायेस, जेम्स मिंटो, जोसेफ मूरेस, सेबेस्टियन मोर्गन।
ये भी पढ़ें : RCB Win WPL 2026 : आरसीबी दूसरी बार बनी चैंपियन

