पहले मैच में अमेरिका की टीम को 29 रन से दी मात
T20 World Cup 2026 Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप की विजयी शुरुआत कर दी है। गत दिवस मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने यूएसए की टीम को 29 रन से हराया। हालांकि पहले ही मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से असफल रहा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम 161 रन के स्कोर तक पहुंच पाई।
जिसके बाद और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अमेरिका की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर सिर्फ 132 रन ही रोक दिया। इस तरह से भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। आपको बता दें कि भारत वर्तमान में टी20 विश्व विजेता है और वह अपने ही मैदानों पर अपना टाइटल डिफेंड कर रहा है।
टी20 विश्व कप में लगातार 9वीं जीत
यह भारत की टी20 विश्व कप में लगातार नौवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में लगातार आठ मैच जीतकर ट्रॉफी जीती थी। अब भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ जीता। इस मामले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका और आॅस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा।
अमेरिका ने दिए भारत को शुरुआती झटके
अमेरिका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। लग रहा था कि भारत टी20 विश्व कप के अपने पहले ही मैच में रनों का पहाड़ बनाएगा, लेकिन उसे शुरूआत से ही झटका लगा। अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे जहां खाता खोले बिना आउट हुए तो वहीं रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी सस्ते में पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए।
यह उनका 25वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है। भारतीय कप्तान ने आखिरी पांच ओवरों में गियर बदला जिससे भारत ने अंतिम 30 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि इस दौरान टीम के तीन विकेट भी गिरे। सूर्यकुमार ने इस दौरान कप्तान के तौर पर टी20 में 1000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने सौरव नेत्रवलकर के आखिरी ओवर में 21 रन चुराए जिससे भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचने में सफल रहा।
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Live : टी20 विश्व कप के पहले ही दिन लगी हैट्रिक

