Close Menu
    What's Hot

    भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

    March 21, 2026

    Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

    March 21, 2026

    Rewari News : बजट में रेवाड़ी को मिली ऐतिहासिक सौगातें : लक्ष्मण यादव

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच तेल ही नहीं जल संकट का भी खतरा

      March 21, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की

      March 20, 2026

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026

      टीएमसी के घोषणा पत्र में बेरोजगारों को सालाना 18 हजार रुपए देने का वादा, एससी/एसटी महिलाओं को हर महीने 1700 रुपए देने की भी घोषणा की

      March 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी
    दुनिया

    भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी
    Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

    बीत पांच सत्र में चार दिन बढ़त के बावजूद एक दिन की गिरावट रही शेयर बाजार पर हावी

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव और ईंधन की कीमतों में और अधिक वृद्धि की आशंकाओं के बीच आने वाले दिनों में भी भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का माहौल बना रहेगा। बाजार के जानकारों ने इस अवधि के दौरान निवेशकों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

    ज्ञात रहे कि बीत पांच सत्र के दौश्रान शेयर बाजार में चार सत्र तेजी के रहे लेकिन गुरुवार को बड़ी गिरावट से निवेशकों का विश्वास कहीं न कहीं प्रभावित जरूर हुआ। ज्ञात रहे कि शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 2500 अंक जबकि निफ्टी 750 के करीब लुढ़क गया था। जिससे निवेशकों को एक ही दिन में 11 लाख करोड़ रुपए की चपत लगा गई थी।

    शुक्रवार को इस तरह रहा बाजार

    एक और उतार-चढ़ाव भरे सत्र में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत चढ़कर 74,532.96 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 1,079.15 अंक या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 75,286.39 पर पहुंच गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 343 अंक या 1.49 प्रतिशत की उछाल आई और यह 23,345.15 पर पहुंच गया।

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एनटीपीसी और सन फार्मा प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे।

    देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

    वैश्विक हालात, कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होना और भारतीय रुपए की गिरती कीमत के चलते विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार से पूंजी निकालने का क्रम लगातार जारी है। यही कारण है कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह भी कमी देखने को मिली है। इसके चलते देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी के अपने 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर से काफी नीचे आ चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया कि 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। यह 7.052 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 709.759 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में कमी दर्ज की गई है।

    पिछले सप्ताह इतना था विदेशी मुद्रा भंडार

    पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में कुल भंडार 11.683 अरब डॉलर घटकर 716.81 अरब डॉलर हो गया था। हालांकि, 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 4.885 अरब डॉलर बढ़कर 728.494 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए विदेशी मुद्रा संपत्ति में कमी आई है। यह भंडार का एक प्रमुख घटक है। विदेशी मुद्रा संपत्ति 7.678 अरब डॉलर घटकर 555.568 अरब डॉलर रह गई।

    ये भी पढ़ें : Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      म्यूल अकाउंट गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

      March 21, 2026

      निवेशकों के 11 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे

      March 20, 2026

      सोना 5330 रुपए सस्ता, चांदी 14 हजार से ज्यादा टूटी

      March 20, 2026

      देश में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क होंगे विकसित

      March 20, 2026

      युद्ध ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ाई

      March 20, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय निर्यातकों की मदद करेगी सरकार

      March 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी

      By परवेश चौहानMarch 21, 2026

      Share Market Update : भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता का दौर रहेगा जारी बीत पांच…

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      Rewari News : बजट में रेवाड़ी को मिली ऐतिहासिक सौगातें : लक्ष्मण यादव

      March 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.