Close Menu
    What's Hot

    पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल

    April 7, 2026

    Virat Kohli भी बने ‘धुरंधर 2’ के दीवाने! रणवीर सिंह की फिल्म देख इंस्टा पर कही दिल जीत लेने वाली बात

    April 7, 2026

    बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

    April 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान

      April 7, 2026

      West Asia Crisis : आज की रात ईरान के लिए भयानक होगी : पीट हेगसेथ

      April 7, 2026

      7 से 9 अप्रैल के बीच बारिश, तेज हवाएं, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा
    दुनिया

    बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा
    Share Market Update : बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

    शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद हुई रिकवरी, सेंसेक्स 787 व निफ्टी 255 अंक से ज्यादा उछला

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : इस सप्ताह की शुरुआत एशिया व भारतीय शेयर बाजारों में सकारात्मक रूझान के साथ हुई। सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम के प्रयासों की खबरों के बीच जहां दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

    वहीं भारतीय शेयर बाजार भी शुरुआती गिरावट को दूर करते हुए दिन का कारोबार बंद होने के समय हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान बैंक शेयरों में भारी खरीदारी ने भी निवेशकों के मनोबल को समर्थन दिया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे बढ़कर 93.05 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक या 1.07 प्रतिशत बढ़कर 74,106.85 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 887.91 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़कर 74,207.46 पर पहुंच गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 255.15 अंक या 1.12 प्रतिशत बढ़कर 22,968.25 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक्सिस बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और सन फार्मा पिछड़ गए।

    सोने और चांदी के दाम में गिरावट

    एक तरफ जहां सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत सकारात्मक माहौल में हुई और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए तो वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर रहा। इस दौरान सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2290 रुपये गिरकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1100 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

    राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि गिरावट के बावजूद बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 2,860 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी लगभग 2,600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सरार्फा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी रही।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : विकसित भारत लक्ष्य के सामने दोहरी चुनौतियां : वित्त मंत्री

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-बांग्लादेश के रिश्तों में नई शुरुआत, नई दिल्ली पहुचे विदेश मंत्री खलीलुर रहमान
    Next Article Virat Kohli भी बने ‘धुरंधर 2’ के दीवाने! रणवीर सिंह की फिल्म देख इंस्टा पर कही दिल जीत लेने वाली बात
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

      April 7, 2026

      देश में खाद्यान्न स्टॉक मानकों से तीन गुना ज्यादा

      April 7, 2026

      पूर्व पाक पीएम नवाज़ शरीफ ने देखी ‘धुरंधर 2’, अपनी भूमिका की सराहना की: पाक पत्रकार

      April 7, 2026

      पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है: ट्रंप

      April 7, 2026

      LPG Supply : देश में एलपीजी की निर्विघ्न सप्लाई जारी : सुजाता शर्मा

      April 7, 2026

      विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल

      By श्वेता चौहानApril 7, 2026

      चंडीगढ़ : पंजाब का ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ (नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध) अभियान अब सिर्फ…

      Virat Kohli भी बने ‘धुरंधर 2’ के दीवाने! रणवीर सिंह की फिल्म देख इंस्टा पर कही दिल जीत लेने वाली बात

      April 7, 2026

      बैंक शेयरों की खरीदारी से निवेशकों का मनोबल बढ़ा

      April 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.