Close Menu
    What's Hot

    भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

    March 16, 2026

    देश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS

    March 16, 2026

    क्या Shreya Ghoshal भी लेंगी सिंगिंग से ब्रेक? बोल दी इतनी बड़ी बात

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      March 16, 2026

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा
    Breaking News

    भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US Israel And Iran War: दावा: भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा
    US Israel And Iran War: दावा: भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

    दवाइयों की सप्लाई भी मांगी
    US Israel And Iran War, (द भारत ख़बर) तेल अवीव/तेहरान: भारत ने फरवरी में एस्फाल्ट स्टार, अल जाफ्जिया और स्टेलर रूबी नाम के तीन टैंकर जब्त किए थे। आरोप है कि इन जहाजों ने अपनी पहचान छिपाई और समुद्र में अवैध शिप-टू-शिप ट्रांसफर में हिस्सा लिया था। फिलहाल ये टैंकर मुंबई के पास लंगर डाले हुए हैं। अब ईरान ने इन तीनों टैंकरों को छोड़ने की मांग की है।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठा। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने भारत से कुछ दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की सप्लाई की भी मांग की है। इस मुद्दे पर ईरान के राजदूत ने सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर चर्चा की।

    भारत खाड़ी क्षेत्र से  90% एलपीजी करता है आयात

    भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का गुजरना बेहद अहम है, क्योंकि देश का करीब 90% एलपीजी आयात खाड़ी क्षेत्र से होता है। फारस की खाड़ी में अभी 22 भारतीय जहाज और 611 भारतीय नाविक मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा और आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। इस बीच सोमवार शाम 5 बजे एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक होर्मुज स्ट्रेट से निकलकर भारत पहुंच गया है।

    होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने में मदद नहीं की तो नाटो का भविष्य हो सकता है खराब

    वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर सहयोगी देश ईरान मामले में मदद नहीं करते तो नाटो का भविष्य खराब हो सकता है। एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अगर सहयोगी देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने में मदद नहीं करते, तो गठबंधन की स्थिति कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन की मदद की, जबकि वह उससे हजारों मील दूर है, अब यह देखना होगा कि सहयोगी देश अमेरिका की मदद करते हैं या नहीं।

    युद्ध में शामिल नहीं होगा जर्मनी

    इस बीच जर्मनी ने साफ कर दिया है कि वह ईरान से जुड़े युद्ध में शामिल नहीं होगा और न ही सैन्य बल के जरिए होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के किसी अभियान में हिस्सा लेगा।

    ग्रीस और ब्रिटेन ने भी किया मना

    ग्रीस के सरकारी प्रवक्ता पावलोस मारिनाकिस ने भी कहा कि उनका देश होर्मुज स्ट्रेट में किसी सैन्य कार्रवाई में शामिल नहीं होगा। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश मिडिल ईस्ट के व्यापक युद्ध में शामिल नहीं होगा और उसकी प्राथमिकता क्षेत्र में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू ने नया वीडियो जारी किया

    इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और 90 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने रविवार को भी कॉफी पीते हुए एक वीडियो जारी किया था और अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों का मजाक बनाया था। नए वीडियो में नेतन्याहू यरुशलम की पहाड़ियों में बने एक व्यू प्वाइंट पर लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो भी कल ही रिकॉर्ड किया गया है, क्योंकि नेतन्याहू उसी कॉफी शॉप के पास दिखाई दे रहे हैं जहां पहला वीडियो शूट हुआ था और उन्होंने वही कपड़े पहने हुए हैं।

    ये भी पढ़ें : Odisha Hospital Fire : कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बिहार में राज्यसभा की सभी 5 सीटों पर एनडीए का कब्जा

      March 16, 2026

      हॉर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द खोला जाए : ब्रिटेन

      March 16, 2026

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने भारत से 3 जब्त टैंकर छोड़ने को कहा

      By अंकित कुमारMarch 16, 2026

      US Israel And Iran War: दावा: भारतीय जहाजों को रास्ता देने के बदले ईरान ने…

      देश की सबसे खूबसूरत महिला अफसर, सबसे कम उम्र में बनीं IAS

      March 16, 2026

      क्या Shreya Ghoshal भी लेंगी सिंगिंग से ब्रेक? बोल दी इतनी बड़ी बात

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.