- प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर दागी मिसाइल
US-Israel-Iran War, (द भारत ख़बर), रियाद/तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 15वां दिन है और अब तक इसके थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तीनों देशों के बीच 28 फरवरी को सैन्य टकराव शुरू हुआ था और उसके बाद से पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में तनाव हुआ। अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान व उसके ठिकानों पर हमले कर रहा है और ईरान भी दोनों देशों पर बराबर पलटवार कर रहा है।
प्रिंस सुल्तान एयर बेस को निशाना बनाकर दागी मिसाइल
ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी एयरबेस पर जोरदार हमला किया है जिसमें अमेरिकी वायुसेना के विमानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचनाएं हैं। बताया जा रहा है कि ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस (Prince Sultan Air Base) को निशाना बनाकर मिसाइल दागी है जिसके कारण यूएस एयरफोर्स के 5 एयर-टैंकर विमानों के जमीन पर ही क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
एयर बेस पर की ताबड़तोड़ बमबारी
रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान ने प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ताबड़तोड़ बमबारी की जिसके कारण वहां खड़े यूएस एयरफोर्स के 5 रिफ्यूअलिंग (तेल भरने वाले) एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हो गए। सूत्रों ने बताया है कि विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुए हैं और उन्हें रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है। हमले में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई पर रखा एक करोड़ डॉलर का इनाम

