IRGC Warning, (द भारत ख़बर), तेहरान: अमेरिका और इजरायल की ईरान पर लगातार बमबारी के बीच ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। जंग का आज सातवां दिन है और इस बीच ईरान स्पष्ट कर दिया है कि वह लंबी जंग के लिए पूरी तरह तैयार है। बता दें कि ईरान ने गुरुवार रात को भी इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इन मिसाइलों में क्लस्टर बम लगे थे।
उन्नत हथियार पेश करने वाला है ईरान
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी एक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि ईरान के दुश्मन आने वाली हमलों की नई लहर में दर्दनाक चोट के लिए तैयार रहें। आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान बहुत जल्द ऐसे उन्नत हथियार पेश करने वाला है, जिनका अभी सैन्य टकराव में बड़े पैमाने पर यूज नहीं किया गया है। मोहम्मद नैनी ने कहा, ईरान की नई पहलें व हथियार रास्ते में हैं। प्रवक्ता ने जोर देकर कहा कि ये नई टेक्नोलॉजी बड़े पैमाने पर अभी तैनात नहीं की गई हैं।
संघर्ष में नया मोड़ लाने के लिए हो सकता है तकनीक का यूज
आईआरजीसी के इस बयान से संकेत मिलता है कि ईरान के पास ऐसे सैन्य संसाधन हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं किया गया है। ऐसे में ईरान अब उनका यूज संघर्ष में एक नया मोड़ लाने के लिए कर सकता है। मोहम्मद नैनी यह भी कहा कि ईरान गत वर्ष पिछले साल अमेरिका व इजरायल द्वारा शुरू की 12-दिवसीय जंग की तुलना में अब ज्यादा तैयार है। उन्होंने वर्तमान सैन्य टकराव को ‘पवित्र तथा वैध युद्ध’ बताया, जो ईरान के अपने बचाव के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें : PM Modi: सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं, इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो: पीएम मोदी

