फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह
Dhurandhar 2, (द भारत ख़बर), मुंबई: जैसे जैसे रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज का वक्त नजदीक आ रहा है फिल्म को लेकर बज और भी बढ़ता ही जा रहा है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई फैंस थ्योरीज भी चल रही हैं। पिछले पार्ट के खत्म होने के साथ ही ये सवाल भी सामने निकलकर आया था कि आखिर बड़े साहब का रोल कौन सा एक्टर कर रहा है।
फिल्म से इमरान हाशमी का नाम भी जोड़ा गया। सोशल मीडिया पर ऐसी बातें हुईं कि वो धुरंधर 2 में बड़े साहब के रोल में नजर आ सकते हैं। हालांकि, अब सच सामने आ गया है। बॉक्स आॅफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट में बताया गया कि इमरान हाशमी धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं इमरान से पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान का नाम भी अफवाहों में शामिल हो गया था। लोग ऐसी बातें लिख रहे थे कि वो बड़े साहब के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में साफ कहा गया कि न तो इमरान और न सलमान, दोनों में से कोई भी बड़े साहब के रोल में नहीं हैं।
यामी गौतम के अलावा एक और स्पेशल कैमियो

धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। वो इस फिल्म में कैमियो रोल में दिखने वाली हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में कहा गया कि यामी के अलावा मेकर्स एक और स्पेशल कैमियो इस फिल्म में दिखाने वाले हैं। पर वो कैमियो किसका होगा इसको लेकर फिलहाल जानकारी नहीं है। रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से इस फिल्म में सारा अर्जुन, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे स्टार्स भी दिखेंगे।
अक्षय खन्ना धुरंधर 2 में दिखेंगे?
माना तो ये भी जा रहा है कि अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत के किरदार का पिछले पार्ट में भले ही अंत हो गया था, लेकिन धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना एक बार फिर से दिखेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार रहमान डकैत की बैकस्टोरी दिखाई जाएगी। 7 मार्च को धुरंधर 2 का ट्रेलर सामने आया था। ट्रेलर में अक्षय खन्ना की एक छोटी सी झलक दिखाई गई थी। उसके बाद से इस बात की चर्चा और भी तेज हो गई कि वो इस पार्ट का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

