Israel Attack Tehran, (द भारत ख़बर), तेल अवीव/तेहरान: परमाणु समझौते को लेकर अमेरिका-ईरान में बढ़ती तनातनी के बीच इजरायल की ओर से ईरान की राजधानी तेहरान पर शनिवार को दिनदहाड़े ताजा मिसाइल हमले की सूचना है। बताया जा रहा है कि हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के आफिस के पास हुआ है। लोकल मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक तेहरान स्थित यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोमहोरी इलाके में कई मिसाइलों के गिरने की सूचना है। वहीं तेहरान के निचले इलाके पाश्चर स्ट्रीट के आसपास आसमान में घना धुएं का गुबार देखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब हमला हुआ उस समय 86 साल के खामेनेई आफिस में थे या नहीं, यह तुरंत साफ नहीं था।
ईरान के और भी कई शहरों में हमले किए गए
इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान पर हमलों की जानकारी दी है। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि इजरायल की ओर से तेहरान के अलावा ईरान के और भी कई शहरों में भी आज सुबह हमले किए गए हैं। कई शहरों में धुएं का गुबार देखा गया है। आईडीएफ के अनुसार यह ‘प्रिवेंटिव अटैक’ है। सेना के अधिकारियों ने बताया है कि ईरान की राजधानी तेहरान व अन्य कई शहरों में ब्लास्ट की आवाजें सुनी गई हैं।
हवाई हमलों के सायरन बजते सुने गए
स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर हवाई हमलों के सायरन बजते सुने गए हैं। इजराइल में भी एयर अटैक सायरन सुने गए हैं। ईरान सरकार ने हमलों के बाद सभी फ्लाइट्स पर रोक लाग दी है। एहतियातन एयरस्पेस को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। रिपोर्टों में बताया गया है कि संवेदनशील जगहों को भी खाली कराया जा रहा है और लोगों से कहा गया है कि वे घरों में रहें। इजरायल ने भी अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद करने कर दिया है।
अमेरिका ने अपने लोगों से इजरायल छोड़ने को कहा
गौरतलब है कि अमेरिकी सेना पहले ही ईरान का चौतरफा घेराव कर चुकी है। अमेरिका ने ईरान पर उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर डील करने का दबाव बनाने के लिए इलाके में फाइटर जेट और वॉरशिप का एक बड़ा बेड़ा इकट्ठा किया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की धमकी भी है। खतरे के मद्देनजर अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों से तुरंत इजरायल छोड़ने को कहा था।इजराइली परिवहन मंत्री मिरी रेगेव ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, हमारे लिए यात्रियों की सेफ्टी सबसे पहले है। जनता से अपील है कि आगामी सूचना तक हवाई अड्डों की ट्रेवलिंग न करें।
स्थिति सामान्य होने पर एयरपोर्ट एरिया खोल दिया जाएगा
इजरायल ने विदेश में रहने वाले लोगों से हवाई क्षेत्र के खुलने की जानकारी के लिए एयरलाइंस व मीडिया के कंटेक्ट में रहने की अपील की गई है। मिरी रेगेव ने ने कहा है कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने पर एयरपोर्ट एरिया खोल दिया जाएगा और इजराइल से आने-जाने वाली फ्लाइट्स फिर बहाल कर दी जाएंगी। शुरू होने की तारीख से 24 घंटे पहले इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Pak-Afghan Tension: पाकिस्तान के बड़े शहरों पर एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान पाक से वार्ता को तैयार

