कहा- अभी पूरी ताकत से हमला शुरू नहीं किया, हमारे पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना
Israel US Iran War Update, (द भारत ख़बर) तेल अवीव/तेहरान: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा अमेरिका ने अभी पूरी ताकत से हमला शुरू नहीं किया है और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रम्प ने अपने पुराने सहयोगी ब्रिटेन पर नाराजगी जताई है। दरअसल ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अमेरिका को हिंद महासागर में मौजूद अपना मिलिट्री बेस डिएगो गॉर्सिया देने में देर की।
मस्कट के लिए फ्लाइट्स सर्विस शुरू करेगा अमेरिका
वहीं, इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि मंगलवार (3 मार्च) से मस्कट के लिए और मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट्स सर्विस फिर शुरू की जाएगी। हालांकि बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए उड़ानें मंगलवार रात 11:59 बजे तक बंद रहेंगी।
पाकिस्तान में अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि
उधर, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने और पाकिस्तानी संसद के अन्य सदस्यों ने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। उधर, ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस भी बंद कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

