Close Menu
    What's Hot

    रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?

    February 10, 2026

    मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी, इंटरनेट सर्विस बंद

    February 10, 2026

    National News : रोजगार, डिजिटल अर्थव्यवस्था व बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है Online Gaming का बाजार : MP Kartikeya Sharma

    February 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी, इंटरनेट सर्विस बंद

      February 10, 2026

      पीरागढ़ी कार मौत मामला: CCTV में ‘बाबा’ की मौजूदगी से जांच में आया बड़ा मोड़

      February 10, 2026

      30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी खत्म करने का आधार कैसे बनी रिप्रोडक्टिव ऑटोनॉमी?

      February 10, 2026

      नक्सलवाद छोड़कर विकास की नई इबारत लिख रहा बस्तर

      February 10, 2026

      राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे, जेल जाने से पहले की ये भावुक बात

      February 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, February 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ranveer Singh: रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?
    Ranveer Singh: रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?

    फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने मांगा 40 करोड़ रुपए का हर्जाना
    Ranveer Singh, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आदित्य धर की धुरंधर की वजह से रणवीर सिंह पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की सक्सेस के बीच रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 से किनारा कर लिया था। इसी के चलते रणवीर और डॉन 3 के मेकर्स के बीच विवाद गर्माता हुआ नजर आ रहा है। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट ने अब रणवीर सिंह से भारी हर्जाने की मांग की है।

    फरहान अख्तर की डॉन 3 की तीन साल पहले अनाउंसमेंट हुई थी। इस फिल्म को रणवीर सिंह ने साइन भी कर लिया था। लेकिन फिर उन्होंने इससे किनारा कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई, जिससे स्टूडियो को भारी नुकसान हुआ है। इसी के चलते अब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की डिमांड कर डाली है।

    रणवीर सिंह से की 40 करोड़ की डिमांड

    वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉन 3 के प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया था। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से पहले ही रणवीर ने इससे एग्जिट ले लिया। अब रणवीर सिंह को ऐन वक्त मौके पर डॉन 3 छोड़ने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से डॉन 3 छोड़ने के चलते 40 करोड़ रुपये हर्जाना भरने की डिमांड की है।

    रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी थी डॉन 3?

    रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया है कि प्रोडक्शन बैनर का मानना है कि एक्टर को कंपनी को हुए नुकसान के लिए हर्जाना देना चाहिए। हालांकि, कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इसका विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि वो कोई भी रकम देने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

    सोर्स ने बताया, रणवीर का दावा है कि उन्होंने प्रोजेक्ट इसलिए छोड़ा क्योंकि वो स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। वो लगातार बदलाव करने के लिए कह रहे थे और उन्हें फाइनल ड्राफ्ट पसंद नहीं आया। दूसरी ओर, एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा है कि उन्होंने प्री-प्रोडक्शन का काम तभी शुरू किया जब रणवीर सिंह ने उन्हें हरी झंडी दी थी।

    प्रोडक्शन हाउस और रणवीर के बीच हुई बातचीत

    रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बीते शुक्रवार को रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच दो घंटे लंबी मीटिंग हुई। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों ने ही इस प्रोजेक्ट के पटरी से उतरने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विवाद बढ़ने पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड आॅफ इंडिया अब बीच-बचाव करने के लिए आगे आया है, ताकि कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके और मामला और ज्यादा न बढ़े।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी, इंटरनेट सर्विस बंद
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      अक्षय कुमार ने सलमान खान को लगाया फोन, और बदल दी भूत बंगला की रिलीज डेट

      February 10, 2026

      राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल पहुंचे, जेल जाने से पहले की ये भावुक बात

      February 10, 2026

      इवेंट में ब्लैक लुक में नजर आए सैफ-करीना, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

      February 10, 2026

      फरवरी के दूसरे हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

      February 10, 2026

      गालियां, थप्पड़ और बवाल! ‘द 50’ में दुश्मनों की तरह भिड़े ये 7 कंटेस्टेंट्स

      February 9, 2026

      नोरा फतेही ने परफॉर्मेंस के बाद मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

      February 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा?

      By श्वेता चौहानFebruary 10, 2026

      Ranveer Singh: रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ना पड़ेगा महंगा? फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस…

      मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा, आगजनी, इंटरनेट सर्विस बंद

      February 10, 2026

      National News : रोजगार, डिजिटल अर्थव्यवस्था व बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है Online Gaming का बाजार : MP Kartikeya Sharma

      February 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.