Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026

    आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026

      भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

      March 18, 2026

      ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में 100 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए

      March 18, 2026

      पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द खत्म करना जरूरी : यूएन

      March 18, 2026

      भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मौजूद

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Jammu : जम्मू में क्रान्तितीर्थ समारोह का आयोजन, 2047 तक वीरों के स्वप्न वाले भारत के निर्माण का संकल्प
    Breaking News

    Jammu : जम्मू में क्रान्तितीर्थ समारोह का आयोजन, 2047 तक वीरों के स्वप्न वाले भारत के निर्माण का संकल्प

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Jammu News: स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में क्रान्तितीर्थ समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जम्मू स्थित जनरल जोरावर सिंह सभागार में समारोह का आरम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। जेकेपीएफ के महासचिव प्रो. राजीव रतन ने मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक स्वागत किया। प्रो. वीरेंद्र कौंडल ने बताया कि क्रांतितीर्थ मूलतः राष्ट्र जागरण का अभियान है। 

    क्रान्तितीर्थ समारोह उन सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने और उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का एक अभियान है जिन्होंने अंग्रेजों से भारत की आजादी हासिल करने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। लेकिन दुर्भाग्य से स्वतंत्रता संग्राम के ये सभी नायक हमारी पाठ्यपुस्तकों से गायब रहे। इस प्रकार, क्रांतितीर्थ उन सभी अज्ञात बलिदानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों को कृतज्ञ भारतीयों की ओर से श्रद्धांजलि की एक श्रृंखला है।

    क्रान्तितीर्थ समारोह में बाबा सत्यनारायण मौर्य द्वारा “भारत माता की आरती” का आयोजन भी किया गया । जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम (जेकेपीएफ) एवं सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च और डेवलपमेंट एंड चेंज (सी.ए.आर.डी.सी) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। क्रान्तितीर्थ समारोह आयोजन में संस्कार भारती अहम सहयोगी की भूमिका निभा रहा है । क्रान्तितीर्थ श्रृंखला का आयोजन ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर पूरे देश में किया जा रहा है। गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को क्रान्ति तीर्थ समारोह के माध्यम से आम जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है। 

    कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर के प्रांत संघचालक डॉ. गौतम मेंगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की धरती सदैव बलिदानों की धरती रही है। राज्य की देशभक्त जनता ने हमेशा देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और शांति के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है और आज हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसे सभी नायकों को याद करें एवं उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। क्रांतितीर्थ इस दिशा में एक बेहतरीन पहल है। अपने संबोधन में उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में जम्मू कश्मीर की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए केंद्र शासित प्रदेश की महत्वपूर्ण घटनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख किया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आशुतोष भटनागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75 वर्ष और यहां के लोगों, संस्कृति के गौरवशाली इतिहास की उपलब्धियों को जानने और मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव उन सभी लोगों को समर्पित है जिन्होंने देश को उसकी विकास यात्रा में बहुत आगे तक लाने में योगदान दिया। उन्होंने उल्लेख किया कि क्रांतितीर्थ उन सभी गुमनाम नायकों को याद करने का एक महान प्रयास है जिन्होंने अंग्रेजों से भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कई गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण दिया जिन्होंने भारत की आजादी के लिए खुद को बलिदान कर दिया लेकिन इतिहास के अध्यायों से गायब रहे।

    समारोह की अध्यक्षता करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने कहा कि क्रांतितीर्थ वास्तव में स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों, स्थानों और संगठनों को याद करने की एक बेहतरीन पहल है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहा है और हम स्वतंत्रता सेनानियों की महान भूमिका और बलिदान को नहीं भूल सकते। उनकी गाथाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को राष्ट्र के सामने आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा आगे आना चाहिए और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना चाहिए।

    कार्यक्रम के बाद भारत माता की आरती हुई, जिसे बाबा सत्यनाराण मौर्य जी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुत किया, जबकि संस्कार भारती से जुड़े सार्थक जी ने राष्ट्र गीत प्रस्तुत करके सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । बाबा सत्यनारायण मौर्य ने मंच पर अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए भारत माता, स्वर्गीय शयामा प्रसाद मुखर्जी सहित कई अन्य लोगों के हस्तचित्र भी बनाए । समारोह में प्रो. राजीव रतन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया, जबकि अधिवक्ता हर्षवर्धन ने कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन किया।

     समारोह में जम्मू-कश्मीर पीपुल्स फोरम के अध्यक्ष रमेश सब्बरवाल, अशोक गुप्ता, रघु मेहता सहित सीएआरडीसी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, संस्कार भारती के पदाधिकारियों के साथ ही कई प्रमुख नागरिक, नागरिक समाज के सदस्य, संकाय सदस्य, छात्र, विद्वान आदि स्थानीय लोग भी परिवार सहित उपस्थित थे। समारोह के विशिष्ट अतिथि सम्माननीय समाजसेवी एवं जम्मू डेंटल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. गौतम मेंगी थे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर ने हिस्सा लिया । समारोह की अध्यक्षता जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने की। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab: लूट की वारदात तो अंजाम देकर भाग रहे लुटेरों ने उनका पीछा कर रहे पुलिसकर्मी का हाथ काटा
    Next Article Punjab: कोटकपुरा गोलीकांड केस में सुखबीर बादल की पेशी, अब 19 होगी सुनवाई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    March 18, 2026

    भारतीय ध्वज वाला कच्चा तेल टैंकर ‘जग लाडकी’ अडानी पोर्ट्स मुंद्रा पहुंचा

    March 18, 2026

    ईरान ने इजरायल के तेल अवीव में 100 से ज़्यादा ठिकानों पर हमले किए

    March 18, 2026

    पश्चिम एशिया संघर्ष जल्द खत्म करना जरूरी : यूएन

    March 18, 2026

    भारत के पास पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल मौजूद

    March 18, 2026

    ई-केवाईसी की जरूरत सिर्फ उन्हीं ग्राहकों को जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

    By अंकित कुमारMarch 18, 2026

    Massive Fire: दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने…

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026

    आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली

    March 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.