Close Menu
    What's Hot

    हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

    February 2, 2026

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Kanpur, Uttar Pradesh: 10वीं के नीलेंद्र की क्लास में सहपाठी द्वारा हत्या वेबसीरीज़ मिर्ज़ापुर की तर्ज पर, गुड्डू भइया कैरेक्टर से प्रभावित था आरोपी, 4 बार देखी ये वेबसीरीज
    Breaking News

    Kanpur, Uttar Pradesh: 10वीं के नीलेंद्र की क्लास में सहपाठी द्वारा हत्या वेबसीरीज़ मिर्ज़ापुर की तर्ज पर, गुड्डू भइया कैरेक्टर से प्रभावित था आरोपी, 4 बार देखी ये वेबसीरीज

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Uttar Pradesh: कानपुर के बिधनू की गंगापुर कॉलोनी के  प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के नीलेंद्र की हत्या उसके ही सहपाठी द्वारा की गई। हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी छात्र आपराधिक घटनाओं पर बनी वेबसीरीज का शौकीन है। उसने OTT प्लेटफार्म पर मिर्जापुर वेबसीरीज को चार बार देखा। और आरोपी वेबसीरीज के गुड्डू भइया कैरेक्टर से बहुत प्रभावित था। आरोपी वेबसीरीज मिर्जापुर के गुड्डू भइया की तरह सरेआम कत्ल करके दहशत फैलाना चाहता था। सभी से झगड़ने की आदत की वजह से उसके घरवाले भी आरोपी को साथ नहीं रखना चाहते थे।

     

    पुलिस की मानें तो आोरपी गुड्डू कैरेक्टर कीन तरह ही खुलेआम कत्ल करके इलाके में दहशत फैलाना चाहता था। मूलरूप से महाराजपुर, रूमा के लालापुर गांव का रहने वाला आरोपी अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। माता-पिता के प्यार में इस कदर बिगड़ा कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा।

    ACP घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसकी लड़ाई-झगड़े की आदत से तंग आकर परिजनों ने उसे उसके फूफा के पास गंगापुर भेजा था। यहां भी वह नहीं सुधरा। कभी फूफा के मोबाइल तो कभी दोस्त का मोबाइल लाकर अक्सर रात-रातभर वेबसीरीज देखा करता था। 

    वेबसीरीज़ का आरोपी पर इतना असर था कि वह अपने स्कूल के दोस्तों पर भी जरा सी बात पर हाथ उठा देता था। उसको जानने वालों की मानें तो उसे गुड्डू पंडित के डायलॉग भी बोलते सुना। 

     

    वेबसीरीज में जैसे गुड्डू भइया सरेआम शुक्ला को हिंदी वर्णमाला का पाठ पढ़ाते हुए गोली मार देता है, ठीक उसी तरह से वह सरेआम नीलेंद्र की भी चाकू से गोदकर हत्या करना चाहता था। सोमवार को जैसे ही उसे मौका मिला, उसने उसी अंदाज में नीलेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

    आरोपी छात्र को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। नीलेंद्र पर चाकू से कई बार वार करने के बाद वह मौके पर ही हाथ में चाकू लिए खड़ा रहा। उसके चेहरे, हाथ और कपड़े नीलेंद्र के खून से सन चुके थे।

    इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई दहशत देखने को नहीं मिली, जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। इतना सब होने के बाद भी उसने मौके से भागने तक का प्रयास नहीं किया।

    पढ़ाई लिखाई में मन न लगने और आए दिन किसी न किसी से झगड़ने से परेशान होकर परिजनों ने उसे लखनऊ में रहने वाले उसके चाचा के पास भेजा दिया। वहां भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। चाचा के रोकने टोकने पर उन पर हावी होने लगा। इसके बाद उन्होंने भी छात्र को साथ रखने से मना कर दिया। दो साल पहले बिधनू निवासी छात्र के फूफा उसे साथ ले आए। फूफा बोले कि वह उसे अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन वह अपराधी बन गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्र से पूछताछ में वेबसीरीज़ का प्रभाव का पता चलता है। आरोपी को बच्चों की कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुध गोलीबारी, घटना CCTV में कैद
    Next Article Manipur Violence: मणिपुर दौरे लौटे विपक्षी सांसद राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात, मुलाकात कर उन्हें राज्य के हालात से कराएगा अवगत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

    February 2, 2026

    बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

    February 2, 2026

    शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

    February 2, 2026

    जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

    February 1, 2026

    मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

    February 1, 2026

    निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम

    By परवेश चौहानFebruary 2, 2026

    PM Modi News : हम जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं : पीएम…

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

    February 2, 2026

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

    February 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.