Close Menu
    What's Hot

    चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केदारनाथ चौपर क्रैश : 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे पायलट राजवीर सिंह चौहान
    Breaking News

    केदारनाथ चौपर क्रैश : 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे पायलट राजवीर सिंह चौहान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Kedarnath Helicopter Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर आ रही बेहद दुख भरी कहानियों के बीच उत्तराखंड में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। ये हादसा रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ से चार धाम यात्रा के तीर्थ यात्रियों को लेकर जा रहा था लेकिन गौरीकुंड के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जिनमें हेलिकॉप्टर को उड़ाने वाले कैप्टन राजवीर सिंह चौहान भी शामिल थे। आईए, आपको बताते हैं कि कैप्टन राजवीर सिंह चौहान कौन थे ?

    कैप्टन राजवीर सिंह चौहान मूल रूप से राजस्थान के जयपुर शहर के रहने वाले थे। जयपुर शहर की शास्त्री नगर कॉलोनी में रहने वाले राजवीर सिंह की पत्नी दीपिका चौहान भी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। राजवीर सिंह चार महीने पहले ही पिता बने थे। उन्होंने वर्ष 2009 में भारतीय सेना में शामिल होकर अपनी सेवाएं दी थीं। वह 15 साल तक सेना में रहे। और लेफ्टीनेंट कर्नल बनकर रिटायर हुए थे।

    LinkedIn पर चौहान के प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, उनका रोल फ्लाइंग ऑपरेशंस की प्लानिंग करना और और कठिन इलाकों में फ्लाइंग मिशन को अंजाम देना था, ऐसे इलाकों में जहां पर कम ही लोग जा पाते हैं।

    चौहान ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है, “मैंने दूरदराज के इलाकों के लिए कई पहल की, इसमें प्राइमरी स्कूल बनाने से लेकर, स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने जैसे काम शामिल हैं। मैंने 50 कुशल एअर ट्रैफिक कर्मियों की टीम का नेतृत्व किया। मैंने पंजाब के कठिन इलाकों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फ्लाइंग ऑपरेशन की योजना बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक अंजाम भी दिया।”

    चौहान ने लिखा है, “हम मुश्किलों के वक्त में सबसे आगे थे। बाढ़ जैसे हालातों में हमने मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री पहुंचाई, जान बचाई और सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाया।” उन्होंने अपने LinkedIn प्रोफाइल में यह भी कहा है कि उन्हें भारतीय आर्मी में 2000 घंटे से ज्यादा तक विमान उड़ाने का अनुभव है।

    राजवीर सिंह चौहान ने अक्टूबर में बेल 407 हेलिकॉप्टर उड़ाना शुरू किया था। रविवार को वे केदारनाथ से चारधाम यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को लेकर हेलिकॉप्टर उड़ा रहे थे, जो रुद्रप्रयाग के पास गौरीकुंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई।

    राज्य में हाल ही में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर संचालन को लेकर अहम बैठक की। बैठक में सीएम धामी ने कहा कि राज्य में हेली सेवाओं के संचालन के लिए एक सख्त एसओपी तैयार की जाए, जिसमें उड़ान से पहले हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी जांच और मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।सीएम धामी ने मुख्य सचिव को तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो हेली संचालन के सभी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन समीक्षा के बाद एसओपी तैयार करेगी।मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि समिति यह सुनिश्चित करेगी कि हेली सेवाओं का संचालन पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुसार हो।

    helicopter crash kedarnath chopper crash Who is rajveer singh chauhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान का इजरायल पर जवाबी हमला, तेल अवीव पर दागी 150 मिसाइलें, एक पायलट भी पकड़ने का दावा
    Next Article दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया,…

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.