Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»टेक»नया फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    टेक

    नया फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Buy New Phone: नया फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
    Buy New Phone: नया फोन खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    सिर्फ ब्रांड या विज्ञापन देखकर फोन खरीद लेना समझदारी नहीं
    Buy New Phone, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आज बाजार में हजारों ब्रांड के स्मार्टफोन उपलब्ध है। अगर आप भी नया फोन लेने की सोच रहे है तो इस खबर को आपको जरूर पढ़ना चाहिए। सिर्फ ब्रांड या विज्ञापन देखकर फोन खरीद लेना समझदारी नहीं हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि नया फोन खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि आप एक बेहतर स्मार्टफोन खरीद सके।

    RAM

    RAM फोन की एक्टिव मेमोरी है जो फोन को एक-एक काम तेजी से करने में मदद करती है। इसे रेस्टोरेंट के वेटर से समझें। रेस्टोरेंट में वेटर जितने ज्यादा होंगे, सर्विस उतनी तेज होगी। वैसे ही रैम जितनी ज्यादा होगी, फोन एक साथ अधिक एप्स खोलकर लैग (फंसेगा) नहीं करेगा। 15 हजार रुपए तक के फोन में 6 से 8GB रैम ठीक है।

    प्रोसेसर

    प्रोसेसर फोन की स्पीड और क्षमता तय करता है। इस समय स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 टॉप लेवल माने जाते हैं। प्रोसेसर का चिप साइज भी जरूरी होता है। यह नैनोमीटर में हाेता है। इसका आंकड़ा कम होना बेहतर है। जैसे 3nm चिप 4nm से आगे मानी जाती है।

    एमोलेड-एलीसीडी डिस्प्ले में अंतर?

    • LCD: ट्रेडिशनल डिस्प्ले होता है। सस्ता और बैकलाइट इस्तेमाल करता है (एक तरह की ट्यूबलाइट जैसी रोशनी)।
    • AMOLED: यह हर पिक्सल खुद रोशन करता है। इसका फायदा है कि कलर ऑरिजनल लगते हैं और पावर कम खर्च होती है। फिल्में-सीरीज और डीप कॉन्ट्रास्ट के लिए एमोलेड बेहतर है।

    रिफ्रेश रेट क्या होता है?

    रिफ्रेश-रेट बताती है कि स्क्रीन एक सेकेंड में कितनी बार खुद को अपडेट करती है। 60Hz यानी 60 बार/सेकंड, 90Hz/120Hz यानी ज्यादा स्मूद एनीमेशन और स्क्रॉलिंग। 144Hz/165Hz यानी गेमिंग के लिए और भी स्मूद, पर फोन का प्रोसेसर और गेम दोनों सपोर्ट करना चाहिए।

    कैमरा में मेगापिक्सल क्या?

    मेगापिक्सल पिक्सल की संख्या बताते हैं। जैसे 1MP यानी 10 लाख पिक्सल। 50MP यानी 5 करोड़ पिक्सल। लेकिन फोटो की क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल पर निर्भर नहीं करती। सेंसर का साइज और अपर्चर ज्यादा महत्वपूर्ण है। कम रोशनी में अच्छी फोटो का राज होता है बड़ा सेंसर और छोटा अपर्चर नंबर।

    मेन और अल्ट्रावाइड कैमरा 

    प्राइमरी कैमरा मेन कैमरा होता है और सबसे बेहतर क्वालिटी देता है। अल्ट्रावाइड कैमरा ज्यादा चौड़ा एंगल कैप्चर करता है। ग्रुप फोटो या लैंडस्केप के लिए बढ़िया है। टेलीफोटो कैमरा 2x, 3x या 5x जूम देता है। दूर की चीजें साफ दिखती हैं और पोट्रेट फोटो क्वालिटी में आती है।

    IP रेटिंग 

    IP Rating बताती है कि फोन धूल और पानी से कितनी सुरक्षा देता है। IP68 सबसे भरोसेमंद रेटिंग मानी जाती है। इसका मतलब है कि यह फोन 15 फीट पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है। ध्यान रखें कि IP Rating का मतलब यह नहीं कि पानी से खराब होने पर वारंटी मिलेगी।

    eSIM कैसे अलग होती है?

    eSIM फोन के अंदर लगी होती है और सॉफ्टवेयर से एक्टिव होती है। इंटरनेशनल ट्रैवल में इसका बड़ा फायदा है। आप नई कंट्री का eSIM ले सकते हैं, बिना अपनी असली SIM निकाले। वापस आने पर पुराने SIM या eSIM को आसानी से री-एक्टिव किया जा सकता है।

    एआई फीचर्स क्या हैं?

    अब कई फोन एआई वाले काम अपने अंदर ही कर लेते हैं, वो भी बिना इंटरनेट की मदद से। जैसे टेक्स्ट एडिट करना, छोटी कमांड्स चलाना, फोटो प्रोसेसिंग आदि। एंड्राइड में यह गूगल के जेमिनी नैनो मॉडल से चलता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिनाले से पहले बड़ा झटका! ये कंटेस्टेंट निकला सबसे आगे
    Next Article 56 साल पहले सेट पर शर्मनाक हरकत! नाबालिग एक्ट्रेस से जबरन Kiss
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      50MP का ट्रिपल कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग… Motorola Razr Fold बना MWC 2026 का स्टार

      March 6, 2026

      4 मार्च को दस्तक देगा Tecno Pop X, कीमत रह सकती है कम

      March 3, 2026

      बैटरी भी बड़ी, परफॉर्मेंस भी तगड़ी! Xiaomi के नए टैबलेट की दमदार एंट्री

      March 1, 2026

      Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आई Xiaomi 17 Series, जानिए कीमत और फीचर्स

      March 1, 2026

      1 मार्च से ‘No SIM, No WhatsApp’! सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना सिम नहीं चलेंगे मैसेजिंग ऐप्स

      February 27, 2026

      Oppo Find N6 की एंट्री! 200MP सेंसर और दमदार फीचर्स

      February 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी…

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.