Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के यमुनानगर में निकाह से एक दिन पहले पकड़ा गया क्रूर हत्यारा, लिव-इन पार्टनर का सिर धड़ से अलग कर फेंका

    December 14, 2025

    लियोनेल मेसी से मिलेंगी करीना कपूर, मुंबई में तैयारी शुरू

    December 14, 2025

    पहला क्रिसमस बेहद खास, बेनी संग रोमांस करती दिखीं Selena Gomez

    December 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अब बढ़ सकती है इंडिगो की परेशानी

      December 14, 2025

      पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानों में गिरा तापमान

      December 14, 2025

      इंडिगो संकट बरकरार, शुक्रवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद

      December 13, 2025

      अब तेजी से कंट्रोल होगा शुगर और वजन, डायबिटीज की दवा ओजेम्पिक भारत में हुई लॉन्च-Now, blood sugar and weight can be controlled more effectively; the diabetes medication Ozempic has been launched in India.-Aaj Samaaj

      December 13, 2025

      पीएम मोदी अगले सप्ताह करेंगे पूर्वी अफ्रीका की यात्रा

      December 13, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, December 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»जानें कौन था असल रहमान डकैत, जिसके खौफ से थर-थर कांपता था कराची
    मनोरंजन

    जानें कौन था असल रहमान डकैत, जिसके खौफ से थर-थर कांपता था कराची

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Asal Rehman Dakait: जानें कौन था असल रहमान डकैत, जिसके खौफ से थर-थर कांपता था कराची
    Asal Rehman Dakait: जानें कौन था असल रहमान डकैत, जिसके खौफ से थर-थर कांपता था कराची

    हत्या के बाद लोगों के सिर से खेलता था फुटबॉल
    Asal Rehman Dakait, (द भारत ख़बर), मुंबई: 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धुरंधर रिलीज हुई, इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर शामिल हैं। फिल्म देखने के बाद से लोगों ने इसके लिए काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया, इसके साथ ही इसके किरदारों को भी खूब पसंद किया। लेकिन सबसे ज्यादा किसी किरदार की चर्चा की जा रही है, तो वो सरदार अब्दुल रहमान बलूच उर्फ रहमान डकैत है, जिसे अक्षय खन्ना ने पर्दे पर बखूबी उतारा है।

    13 साल में पहली हत्या

    इस असल रहमान डकैत के बारे में बात करें, तो ये एक ऐसा नाम है, जिससे एक वक्त पर लोगों में खौफ पैदा हो जाता था। रहमान डकैत का जन्म साल 1979 में मोहम्मद दादल के घर हुआ था, लेकिन उसका जन्म सरदार अब्दुल रहमान बलूच के तौर पर हुआ था। बाद में अपनी क्रूरता से उसने अब्दुल रहमान बलूच की जगह रहमान डकैत को पैदा कर लिया। काफी कम उम्र में रहमान डकैत ने क्राइम शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि उसने पहली हत्या 13 साल की उम्र में ही की थी।

    मां का कर दिया था कत्ल

    वहीं जहां लोग उसकी क्रूरता की बात करते हैं, तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि उसने केवल 15 साल की उम्र में अपनी मां का भी कत्ल कर दिया था। कहा जाता है कि उसके पिता के मौत के बाद से उसे शक था कि जिस गैंग ने उसके पिता की हत्या की थी, उसकी मां का उस गैंग से ताल्लुक है। इस शक के बुनियाद पर उसने अपनी मां को मार दिया था। हालांकि, इस खबर में कितनी पुष्टि है इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि इस कहानी को कई तरह से सामने लाया जा चुका है।

    सिर से खेलता था फुटबॉल

    लेकिन, रहमान की क्रूरता काफी ज्यादा थी, 90 के दशक में उसने रहमान हाजी लालू की गैंग ज्वाइन कर ली। लेकिन, कुछ वक्त बाद रहमान हाजी लालू की मौत हो गई, जिसके बाद उसने गैंग संभालना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि कराची के ल्यारी इलाके में रहमान डकैत की मर्जी के बिना कोई भी फैसला नहीं लिया जाता था। इस रास्ते पर आने के बाद उसने अपने चचेरे भाई को भी मरवा दिया था। उसके किस्सों के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो किसी को मौत के घाट उतारने के बाद उसके सिर से गैंग के साथ फुटबॉल खेला करता था।

    2009 में हुई हत्या

    इन सभी के साथ उसने पॉलिटिक्स में भी किस्मत आजमायी थी। आखिर में साल 2009 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में रहमान डकैत ने आखिरी सांसें ली। हालांकि, फिल्म में उसके किरदार के लिए अक्षय खन्ना को कास्ट करना फिल्ममेकर का एक अच्छा दांव था। फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब दूसरे पार्ट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। अक्षय खन्ना के अलावा भी फिल्म में शामिल और किरदारों ने भी काफी तारीफें बटोरी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में एक्यूआई 400 के पार पहुंचा
    Next Article स्कूली बच्चों की हुई मौज, यहां सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान, इस दिन से सभी स्कूल रहेंगे बंद
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      लियोनेल मेसी से मिलेंगी करीना कपूर, मुंबई में तैयारी शुरू

      December 14, 2025

      पहला क्रिसमस बेहद खास, बेनी संग रोमांस करती दिखीं Selena Gomez

      December 14, 2025

      ब्लैक टॉप–डेनिम में पलक तिवारी का कहर, हॉटनेस में मां श्वेता तिवारी को भी छोड़ा पीछे

      December 14, 2025

      दो वक्त की रोटी भी मुश्किल थी, आज उसी लड़की की नेटवर्थ है 100 करोड़

      December 14, 2025

      एक गाने से रातोंरात स्टार बनी ये एक्ट्रेस, ‘बिग बॉस’ से मिली नई पहचान, 42 साल की उम्र में निधन हो गया

      December 14, 2025

      Bigg Boss 19 की Success Party में Salman Khan की धमाकेदार एंट्री, विनर Gaurav Khanna ने रॉयल स्वैग से लूट ली महफिल

      December 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के यमुनानगर में निकाह से एक दिन पहले पकड़ा गया क्रूर हत्यारा, लिव-इन पार्टनर का सिर धड़ से अलग कर फेंका

      By प्रमोद रिसालियाDecember 14, 2025

      हरियाणा के यमुनानगर में एक सप्ताह पहले मिली निर्वस्त्र व धड़ से अलग महिला की…

      लियोनेल मेसी से मिलेंगी करीना कपूर, मुंबई में तैयारी शुरू

      December 14, 2025

      पहला क्रिसमस बेहद खास, बेनी संग रोमांस करती दिखीं Selena Gomez

      December 14, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.