Close Menu
    What's Hot

    11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

    March 7, 2026

    Delhi News : पीएम मोदी व सीएम के नेतृत्व में दिल्ली तेज गति से हो रही विकसित : आशीष सूद

    March 7, 2026

    अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली बम धमाके में हो सकती हैं बड़े स्तर पर गिरफ्तारी
    दिल्ली

    दिल्ली बम धमाके में हो सकती हैं बड़े स्तर पर गिरफ्तारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Case Update : दिल्ली बम धमाके में हो सकती हैं बड़े स्तर पर गिरफ्तारी
    Delhi Blast Case Update : दिल्ली बम धमाके में हो सकती हैं बड़े स्तर पर गिरफ्तारी

    उन 68 संदिग्ध मोबाइल नंबर पर टिकी पुलिस की जांच, लाल किला के आसपास एक्टिव थे नंबर, पाकिस्तान और तुर्किये से भी आई कॉल

    Delhi Blast Case Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : एक सप्ताह पहले राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक स्थल लाल किले के पास हुए बम धमाके ने भारतीय खूफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भी ललकारा था। इस फिदायीन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें हमलावर भी शामिल थे। बम धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई और मामले की तेजी से जांच की। इस जांच के बाद धमाके की सभी कड़ियां मिल चुकी हैं और इस पूरे मॉडयूल का पर्दाफाश हो चुका है। अब दिल्ली पुलिस की जांच उन मोबाइल नंबरों पर टिक गई है जो धमाके के समय वहां पर एक्टिव थे।

    पुलिस ने मोबाइल टॉवर से डंप डाटा उठाया

    लाल किला के पास हुए बम धमाके की जांच के दौरान पुलिस को कुछ चौकाने वाले सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में पता चला है कि कुल 68 संदिग्ध मोबाइल नंबर सुनहरी बाग पार्किंग और बम धमाके वाली जगह पर एक्टिव थे। यही 68 मोबाइल नंबर अब जांच का केंद्र बन गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इन नंबरों पर पाकिस्तान और तुर्किये से कॉल आई थीं। पाकिस्तान और तुर्किये से आने वाली कॉल, इंटरनेट रूटिंग और विदेशी सर्वर से जुड़ रहे फोन पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

    धमाके के बाद पुलिस ने सुनहरी बाग और लाल किला के पास मोबाइल टॉवर से डंप डाटा उठाया। उसकी मदद से कई तकनीकी जानकारियां सामने आई हैं। अब जांच उसके आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। सूत्र बताते हैं कि संदिग्ध नंबरों पर धमाके से ठीक पहले भारतीय नेटवर्क पर असामान्य डेटा-स्पाइक्स (डाटा का आदान-प्रदान हुआ) दर्ज कराया गया। सबसे अहम जानकारी विस्तृत फोन-मैपिंग के जरिये मिली है। डॉ. उमर की कार सुनहरी बाग पार्किंग में तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही उस दौरान उसके 30 मीटर के दायरे में 187 फोन नंबर सक्रिय पाए गए।

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बनी थी योजना

    धमाके की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के छठे दिन यह सबूत मिले थे कि इस धमाके की प्लानिंग बांग्लादेश में हुई थी। यहीं नहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आतंकियों की एक टीम पश्चिमी बंगाल के रास्ते देश में घुसे थे। हालांकि यह भी स्पष्ट हो चुका है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादी गुट लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था।

    लेकिन इस बार यह योजना पाकिस्तान में नहीं बल्कि ढाका में बैठकर बनाई गई थी। सूत्रों की मानें तो लाल किला बम धमाके से पहले बांग्लादेश में एक गुप्त मीटिंग हुई थी। पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने ढाका में हिज्ब-उल-तहरीर के हैंडलरों, प्रतिबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्यों, एक विस्फोटक विशेषज्ञ और दो बांग्लादेशी सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया था। इसी बैठक में भारत में हमलों के निर्देश जारी किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठे कारोबारी दिन भी उछला भारतीय शेयर बाजार
    Next Article हरियाणा में सरपंच पर बड़ा एक्शन, इस गांव की सरपंच को डीसी ने किया सस्पेंड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News : पीएम मोदी व सीएम के नेतृत्व में दिल्ली तेज गति से हो रही विकसित : आशीष सूद

      March 7, 2026

      Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

      March 7, 2026

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट गई थी सगाई

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Trisha Krishnan: 11 साल पहले इस शख्स से शादी करने वाली थीं त्रिशा कृष्णन, टूट…

      Delhi News : पीएम मोदी व सीएम के नेतृत्व में दिल्ली तेज गति से हो रही विकसित : आशीष सूद

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.