
भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है रामायण
Ravie Dubey Net Worth, (द भारत ख़बर), मुंबई: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण इस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। न सिर्फ अपने बजट को लेकर बल्कि वीएफएक्स, म्यूजिक और स्टारकास्ट को लेकर भी ये फिल्म खूब चर्चा में है। चर्चा हो भी क्यों न, आखिर ये फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी और महंगी फिल्म है और रामायण को इस तरह से बड़े पर्दे पर देखना वैसे भी किसी सपने से कम नहीं है।
ऐसे में फैंस की इस फिल्म से खास उम्मीदें हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की भी काफी चर्चा है। फिल्म में एक्टर रवि दूबे लक्ष्मण भगवान के किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में उनकी एक जरा सी झलक देखने को मिलती है, हालांकि, इसमें कोई भी डायलॉग्स नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं रवि की नेट वर्थ के बारे में।

टीवी के बड़े नामों में से एक हैं रवि दूबे
रवि दूबे टीवी के बड़े नामों में से एक रहे हैं। एक्टर ने कई शोज में एक लीड स्टार के तौर पर काम किया है जैसे जमाई राजा और 12/24 करोल बाग। इन शोज से एक्टर को खासी लोकप्रियता मिली है। रवि और उनकी पत्नी सरगुन दोनों ही जानें मानें स्टार्स हैं और ऐसे में लक्ष्मण भगवान जैसे इतने बड़े रोल में कास्ट किया जाना न सिर्फ उनके लिए बड़ा मौका है, बल्कि रवि जैसे मंझे हुए कलाकार की काबिलियत को बड़े पर्दे पर लाने का एक अच्छा तरीका भी है।
सरगुन-रवि की इतनी है नेटवर्थ
बात करें नेटवर्थ की तो IMDB के मुताबिक, रवि की अकेले की नेट वर्थ लगभग 70 से 80 करोड़ के बीच है, वहीं उनकी पत्नी सरगुन मेहता, जो हिंदी टेलिविजन की एक जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं और अब पंजाबी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं, दोनों की नेटवर्थ मिलाकर लगभग 150 करोड़ रुपये है। दोनों ही सितारे मुंबई के पास गोरेगांव में एक लग्जरी पेंट हाउस में रहते हैं। खबरों के मुताबिक, रवि के पेंट हाउस की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना से पहले 3 एक्टरों ने रिजेक्ट किया था रहमान डकैत का रोल
