कहा, सप्लाई बाधित होने के बावजूद हर रोज 50 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे
LPG Supply (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने के बाद विश्व भर की सप्लाई चेन बाधित हुई है। भारत भी उन देशों में से एक है जिसकी तेल व गैस सप्लाई इस तनाव के चलते बाधित हुई। लेकिन भारत ने इन विपरीत परिस्थितियों का एक बार फिर से सफलतापूर्वक सामना करते हुए इससे पार पा लिया है।
इस संबंधी जानकारी और आंकड़े साझा करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया है कि इस क्षेत्र से भारत की एलपीजी सप्लाई भले ही प्रभावित हुई है, लेकिन आपूर्ति श्रृंखला को टूटने नहीं दिया गया है। उनके मुताबिक, वर्तमान विपरीत परिस्थितियों में भी भारत भर में प्रतिदिन लगभग 50 लाख एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।
जमीनी स्तर पर स्थिति को संभाला
सुजाता शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को समझाते हुए बताया कि हमारी एलपीजी जरूरतों का एक बहुत बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से ही आता है, जिसके कारण मौजूदा संकट से सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। हालांकि, सरकार ने हर संभव प्रयास किया है कि किसी भी आम उपभोक्ता को पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत का सामना न करना पड़े। जमीनी स्तर पर स्थिति को संभालने के लिए तेल विपणन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।
सुजाता शर्मा ने कहा कि ये अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सप्लाई सुचारू रहे और किसी भी संभावित गड़बड़ी को तुरंत रोका जाए। राहत की बात यह है कि देश के किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास से ‘एलपीजी ड्राईआउट’ (गैस खत्म होने) की कोई खबर नहीं है।
पांच सप्ताह में 18 करोड़ सिलेंडर वितरित किए
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि आज 35 दिन से अधिक हो गए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी एलपीजी की जरूरत का बहुत बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से ही आता है, इसलिए इससे सप्लाई प्रभावित हुआ है। हालांकि, भारत सरकार ने हर संभव प्रयास किया है कि किसी भी उपभोक्ता को पेट्रोलियम पदार्थों की दिक्कत न हो। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास एलपीजी ड्राईआउट की खबर नहीं है। हम लगभग 50 लाख सिलेंडर की डिलिवरी हर रोज दे रहे हैं। पिछले पांच हफ्ते में लगभग 18 करोड़ घरों को एलपीजी सिलेंडर पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 1100 रुपए टूटा, चांदी भी 2290 रुपए हुई सस्ती

