डीसी ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 93 रन
LSG Vs DC, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: आईपीएल के पांचवें मैच में आज लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 142 रन का टारगेट दिया। इकाना स्टेडियम में डीसी ने बॉलिंग चुनी। होम टीम एलएसजी 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। अब्दुल समद ने 36 और मिचेल मार्श ने 35 रन बनाए। दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और थंगारसु नटराज ने 3-3 विकेट लिए। दिल्ली ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। टीम से इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स पिच पर हैं। स्टब्स ने 37 गेंद पर फिफ्टी लगा दी।
प्रिंस यादव ने एक ओवर में दो विकेट झटके
प्रिंस यादव ने पांचवें ओवर में 2 विकेट लिए। उन्होंने निसांका को कैच कराया और अक्षर पटेल को बोल्ड कर दिया। केएल राहुल, पाथुम निसांका और नीतीश राणा कैच हो गए। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट लिया।

