Close Menu
    What's Hot

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    March 19, 2026

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026

    सिरसा से चूरू तक बनेगा नया हाईवे, हरियाणा-राजस्थान कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

      March 19, 2026

      भाजपा सांसद कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना-बोली-टपोरी की तरह संसद आते हैं, तू-तड़ाक करते हैं

      March 18, 2026

      राज्यों को 10% एक्स्ट्रा एलपीजी कोटा मिलेगा

      March 18, 2026

      राज्यसभा में खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की, देवगौड़ा का जवाब- मेरी कांग्रेस के साथ जबरन शादी कराई गई, इसलिए तलाक लेना पड़ा

      March 18, 2026

      दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख

      March 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और एक IRPS अधिकारी के तबादले
    हरियाणा

    हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS और एक IRPS अधिकारी के तबादले

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से शीर्ष नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 IAS और एक IRPS अधिकारी के स्थानांतरण एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई अहम विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर नई रणनीति और कार्यप्रणाली देखने को मिलेगी।

    1990 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधीर राजपाल, जो अब तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, आयुष विभाग तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे, को गृह, कारागार, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।

    गृह, जेल, आपराधिक जांच एवं न्याय प्रशासन विभागों की अतिरिक्त मुख्य सचिव रहीं IAS अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा को इन विभागों से हटाकर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें वित्तायुक्त के पद पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़ा बदलाव करते हुए IAS अरुण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाए रखा गया है, जबकि उन्हें वित्त एवं योजना विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ-साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे।

    IAS साकेत कुमार, जो मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।


    Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India, कल का मौसम

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव, जिला नगर आयुक्त पंचकूला तथा नगर निगम आयुक्त पंचकूला के रूप में कार्यरत IAS राम कुमार सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाए रखा गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसके साथ ही IRPS अधिकारी विनय कुमार, जो हरियाणा लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे, को नगर निगम पंचकूला का आयुक्त, जिला नगर आयुक्त पंचकूला तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और शहरी विकास से जुड़े विभागों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या एल्विश यादव ने ऑरी को थप्पड़ मारा? वीडियो हो गया वायरल
    Next Article भारत और यूरोपीय संघ के विचार और दृष्टिकोण समान : मुर्मू
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सिरसा से चूरू तक बनेगा नया हाईवे, हरियाणा-राजस्थान कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    March 19, 2026

    फंड ट्रांसफर और मेंटेनेंस ग्रुप बदलने को लेकर निदेशक को भेजी शिकायत

    March 18, 2026

    हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    March 18, 2026

    महज 24 साल के अमनदीप मलिक गुजरात में बने जज

    March 18, 2026

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    March 18, 2026

    रेवाड़ी सरसों के खेत में बुजुर्ग का नरकंकाल मिलने से सनसनी, 24 फरवरी से लापता था राजसिंह

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत? ट्विंकल खन्ना ने लगाया ऐसा जुगाड़

    By श्वेता चौहानMarch 19, 2026

    Akshay Kumar on LPG Shortage: क्या अक्षय कुमार के घर भी पहुंची गैस की किल्लत?…

    Parliament: राजनीति और सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोग न थकते हैं, न रिटायर होते हैं : मल्लिकार्जुन खड़गे

    March 19, 2026

    सिरसा से चूरू तक बनेगा नया हाईवे, हरियाणा-राजस्थान कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    March 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.