
Atal Bihari Vajpayee 101st Birth Anniversary,(द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित कई नेताओं ने इस दौरान दिल्ली में वाजपेयी की स्मृति में बनाए गए स्मारक-‘सदैव अटल’ स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। ‘सदैव अटल’ पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
पीएम मोदी ने जारी किया एक वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी कर पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने वाजपेयी जी के विचार, आचरण तथा अटल संकल्प को राजनीति का आदर्श मानक बताया। प्रधानमंत्री के अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, हाल ही में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा समेत कई धर्मगुरु भी ‘सदैव अटल’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
संस्कृत के श्लोक का उद्धरण दिया
पीएम मोदी ने संस्कृत के श्लोक का उद्धरण देते हुए कहा कि अटल जी की जन्म-जयंती हम सबके लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक खास मौका है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने राष्ट्रहित को हमेशा सबसे ऊपर रखा। उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है।
ये भी पढ़ें : PM Modi ने दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं, दिल्ली कैथेड्रल में सुबह की प्रार्थना में हुए शामिल
