
आज अपना 45वां बर्थडे मना रही हैं भाभीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे
Shubhangi Atre Birthday, (द भारत ख़बर), मुंबई: टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपने करियर में कई सीरियल में काम किया। लेकिन भाभीजी घर पर हैं ने कुछ दिनों में ही शुभांगी अत्रे को ऐसी पहचान दिला दी कि आज उन्हें हर कोई जानता है। शुभांगी अत्रे ने ह्यभाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर ऐसी पहचान बना ली है, जिसे मिटाना मुश्किल हैं।
उन्होंने बहुत मेहनत करके अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाई है। शुभांगी को अपने करियर में काफी स्ट्रगल भी किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर कैसे तय किया। टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
अंगूरी भाभी बनकर उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई कि सोशल मीडिया पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शुभांगी अत्रे 11 अप्रैल को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए ऐसे में जानते हैं कि शुभांगी का पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ के बारे में।

शुभांगी अत्रे का करियर
शुभांगी अत्रे ने अपने करियर की शुरूआत 2007 में एकता कपूर के टीवी शो कसौटी जिंदगी की से की है। इसके बाद वो कई सीरियल्स में नजर आईं, जिसमें कस्तूरी, कुमकुम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दो हंसों का जोड़ा और चिड़िया घर शामिल हैं। हालांकि, शुभांगी को सबसे ज्यादा फेम भाभीजी घर पर हैं से ही मिला। उन्होंने इस किरदार में अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता और 10 साल तक ये भूमिका निभाई।

शुभांगी अत्रे की पढ़ाई-लिखाई
इंदौर की रहने वाली शुभांगी अत्रे ने अभिनय में आने से पहले टइअ की डिग्री पूरी की थी। वैसे तो वो हमेशा से ही एक्टिंग करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई से फोकस कभी नहीं हटने दिया। एमबीए करने के बाद शुभांगी ने अपने सपने की ओर पहला कदम बढ़ाया और वो पुणे आ गईं। पुणे आकर शुभांगी ने एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं।
19 साल की उम्र में की शादी

19 साल की उम्र में शुभांगी अत्रे ने अपने स्कूल के प्यार पीयूष से साल 2003 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद 2005 में शुभांगी ने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि, वक्त के साथ-साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं।
लगभग 19-20 साल साथ रहने के बाद वैचारिक मतभेदों और पीयूष की शराब की लत के कारण दोनों अलग हो गए। फरवरी 2025 में कपल का तलाक हो गया था। तलाक के 2 महीने बाद अप्रैल 2025 में उनके पूर्व पति का निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन
