अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं एक्ट्रेस
Chitrangada Singh, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ, चित्रांगदा सिंह का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी शेयर की। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस से एक खास अपील भी की।

एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि एक्स पर उनका अकाउंट हैक हो गया है। मातृभूमि की एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वो अपना अकाउंट रिकवर कोशिश कर रही हैं। तब तक, उन्होंने फैंस से गुजारिश की है कि उनके हैंडल से हाल ही में हुई किसी भी एक्टिविटी या मैसेज को नजरअंदाज करें।
रिकवर करने की कोशिश कर रहे
चित्रांगदा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, हाय दोस्तों, मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हम इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक ये ठीक नहीं हो जाता, तब तक प्लीज इस अकाउंट से आने वाली किसी भी नई एक्टिविटी या मैसेज को नजरअंदाज करें। धन्यवाद।
गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म मातृभूमि में सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जो 2020 की गलवान घाटी की झड़प पर आधारित है। हालांकि, अभी तक इसकी आॅफिशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स जून 2026 में फिल्म को रिलीज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

