Close Menu
    What's Hot

    सुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

    March 21, 2026

    सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

    March 21, 2026

    नवरात्रि पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

      March 21, 2026

      Nirmala Sitharaman : कर प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी : वित्त मंत्री

      March 21, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव के बीच तेल ही नहीं जल संकट का भी खतरा

      March 21, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद से मुलाकात की

      March 20, 2026

      लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड

      March 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा में आज मंत्री अनिल विज, 15 शिकायतों पर सुनवाई करेंगे, अलर्ट मोड पर प्रशासन
    हरियाणा

    सिरसा में आज मंत्री अनिल विज, 15 शिकायतों पर सुनवाई करेंगे, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज शुक्रवार, 30 जनवरी को सिरसा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंत्री अनिल विज सिरसा में आयोजित ग्रीवांस मीटिंग में कुल 15 शिकायतों पर सुनवाई करेंगे और मौके पर ही लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश देंगे।

    जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त शांतनू शर्मा और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर बैठक में उपस्थित रहने और पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश जारी किए हैं।

    करीब दो महीने बाद मंत्री अनिल विज का सिरसा दौरा हो रहा है। इससे पहले नवंबर माह में हुई ग्रीवांस मीटिंग के दौरान मंत्री विज ने लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। यही वजह है कि इस बार भी उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज है। मंत्री के आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचने लगे हैं। पिछली बैठक के बाद भी कई लोगों ने प्रशासन को अपनी समस्याएं सौंपी थीं।

    मंत्री अनिल विज के सिरसा आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बरनाला रोड सहित प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र वज्र वाहन, अग्निशमन यंत्र और एंबुलेंस को भी सुबह से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।


    Panipat-Gorakhpur Expressway

    मंत्री के दौरे का असर परिवहन विभाग पर भी देखने को मिला है। रोडवेज विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिरसा बस स्टैंड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया है और सभी बसों को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज जीएम अनीत कुमार ने कर्मचारियों को एहतियात बरतने और यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके आदेश जारी किए हैं।

    अब एक बार फिर सिरसा के लोग अपनी समस्याएं लेकर मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचेंगे और देखना होगा कि इस ग्रीवांस मीटिंग में कितनी शिकायतों का मौके पर निपटान होता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिग बॉस 19 की हसीना का पत्ता साफ, 4 दिन में टूटा विनर बनने का सपना
    Next Article यूपी के सीएम पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बोला हमला, कहा- योगी 40 दिन में हिंदू होने का प्रमाण दें
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    नवरात्रि पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

    March 21, 2026

    Rewari News : बजट में रेवाड़ी को मिली ऐतिहासिक सौगातें : लक्ष्मण यादव

    March 21, 2026

    रिटायर्ड फौजी के बैंक खाते से गायब हुए 7.73 लाख

    March 21, 2026

    27 लाख कीमत की हैरोइन तथा गांजा के साथ मां व बेटा गिरफ्तार

    March 20, 2026

    गैस सिलेंडर निगरानी के लिए उपायुक्त ने दिए निर्देश, संबंधित एसडीएम के साथ तैनात किए अन्य अधिकारी

    March 20, 2026

    मध्य प्रदेश के श्रमिक ने रेवाड़ी में लगवाई फांसी, बाथरूम में लटका मिला शव

    March 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

    By श्वेता चौहानMarch 21, 2026

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली…

    सीएम भगवंत मान के निर्देश पर परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिया इस्तीफा

    March 21, 2026

    नवरात्रि पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

    March 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.