Lok Sabha MP Gaurav Gogoi, (द भारत ख़बर), गुवाहाटी: कांग्रेस असम के अध्यक्ष (Congress Assam President) और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा अपनी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। सीएम सरमा ने आज दिसपुर में प्रेस कांफे्रंस कर कोलबर्न गोगोई के पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से करीबी रिश्ते होने का आरोप लगाया।
सरमा की प्रेस कांफ्रेंस को ‘सुपर फ्लॉप’ : गौरव
गौरव गोगोई ने एक्स पर लिखा, मुख्यमंत्री सरमा की प्रेस कांफ्रेंस को एक ‘सुपर फ्लॉप’ प्रेस कॉन्फ्रेंस बताकर उनपर पलटवार करते हुए ‘समय परिवर्तन यात्रा’ का जिक्र किया, जिसे कांग्रेस ने राज्य में भाजपा द्वारा कथित भ्रष्टाचार व सांप्रदायिक राजनीति को उजागर करने के लिए शुरू किया था। गौरव गोगोई ने कहा, मुझे दिल्ली और असम के उन पत्रकारों पर दया आती है जिन्हें सदी की सबसे फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी। यह एक सी-ग्रेड सिनेमा से भी बदतर थी।
तथाकथित राजनीतिक रूप से चतुर मुख्यमंत्री
असम कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, तथाकथित राजनीतिक रूप से चतुर मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे बेतुके और फर्जी मुद्दे पेश किए गए। यह सुपर फ्लॉप हमारी समय परिवर्तन यात्रा के विपरीत है, जो मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कब्जा की गई 12,000 बीघा जमीन को उजागर करने में हिट रही है।
तौकीर शेख के साथ घनिष्ठ संबंधों का आरोप : सरमा
सीएम सरमा ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गौरव गोगोई पर उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई के पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से कथित संबंधों को लेकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस नेता ने पड़ोसी देश को वैध बनाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने दावा किया, कोलबर्न गोगोई ने 18 मार्च, 2011 से 17 मार्च, 2012 तक पाकिस्तान में काम किया और उनके परिवार के अली तौकीर शेख के साथ घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने दावा किया कि यूपीए सरकार के तहत अली तौकीर शेख को 13 बार भारत आने की अनुमति दी गई थी।
यूपीए के दौर में तौकीर को 13 बार भारत आने की इजाजत दी : CM
असम के सीएम ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के समय, यूपीए के दौर में, अली तौकीर शेख ने सभी मंचों पर भारत की आलोचना की, इसके बावजूद उन्हें 13 बार भारत आने की इजाजत दी गई। ये सभी दौरे तब हुए जब डॉ. मनमोहन सिंह भारत के पीएम थे और एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोइ और गौरव भारत के पावर स्ट्रक्चर से करीब से जुड़े हुए थे। सभी वीजा कांग्रेस शासन के दौरान जारी किए गए थे। एक बार जब पीएम मोदी सत्ता में आए, तो उन्होंने भारत आना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: Assam News: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश की : सीएम सरमा

