India-Us Trade Agreement, नई दिल्ली: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर सहमति की रिपोर्टों के बीच राष्ट्रय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। संसदीय दल की बैठक के दौरान एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री को फूला माला पहनाकर बधाई दी। भाजपा व गठबंधन के नेताओं ने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

