Close Menu
    What's Hot

    किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

    February 20, 2026

    फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

    February 20, 2026

    एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Mrs. Universe Sherry Singh spoke about struggles and dreams, praised her husband, and revealed who her favorite world leader is.-Aaj Samaaj
    Breaking News

    Mrs. Universe Sherry Singh spoke about struggles and dreams, praised her husband, and revealed who her favorite world leader is.-Aaj Samaaj

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India News Manch 2025: मिसेज यूनिवर्स शैरी सिंह ने की संघर्ष और सपनों पर बात, पति की तारीफ की, जानें किसे बताया अपना फेवरेट वर्ल्ड लीडर
    India News Manch 2025: मिसेज यूनिवर्स शैरी सिंह ने की संघर्ष और सपनों पर बात, पति की तारीफ की, जानें किसे बताया अपना फेवरेट वर्ल्ड लीडर

    India News Manch 2025: आईटीवी नेटवर्क के बैनर तले सजे ‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर आयोजित वार्षिक पॉलिटिकल कॉन्क्लेव में शिरकत करने मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) शाम को मिसेज यूनिवर्स शैरी सिंह (Mrs Universe 2025 Sherry Singh) भी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपने संघर्ष और सपनों पर खुलकर अपने अनुभव को साझा किया। राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स खेलने वालीं शैरी सिंह ने ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर कबूल किया कि मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वालीं युवती के लिए मिसेज यूनिवर्स 2025 का सफर कभी आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया कि कैसे परिवार के सदस्यों को इस प्रतियोगिता के लिए समझाना पड़ा।

    शुरुआती कष्ट भूल चुके

    शैरी सिंह ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली हैं। अच्छी शिक्षा-दीक्षा मिल सके, इसके लिए पैरेंट्स ने नोएडा के स्कूल में भर्ती करा दिया। शुरुआत बहुत दिक्कत आई। स्कूल पहुंचने के लिए शैरी सिंह को सुबह 6 बजे घर से निकलना पड़ता था। उनका भाई भी उसी स्कूल में पढ़ता था। शुरुआती कष्ट भूल चुके हैं, लेकिन अब सोचते हैं कि अगर ऐसे स्कूल में भर्ती नहीं हुए होते तो अच्छा एजुकेशन नहीं मिल पाता।

    रिश्तेदारों तक बात पहुंची तो एक तरह से विरोध हुआ

    शैरी सिंह ने ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर कबूल किया कि बचपन से ही इच्छा थी कि अपने देश के लिए कुछ करूं। वर्ष 2021 में इस प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया। उन्होंने बताया कि वह गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। जब परिवार और रिश्तेदारों तक बात पहुंची तो एक तरह से विरोध हुआ। कुछ रिश्तेदारों ने तंज वाले अंदाज में कहा कि यही क्यों करना है। कुछ और कर लो। इसके बाद ससुराल और मायके पक्ष को किसी तरह राजी किया। इसमें काफी समय लगा। आखिरकार वर्ष 2023 में परिवार के सहयोग से प्रतियोगिता में भाग लेना तय हुआ। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता के लिए तैयारी भी शुरू की।

    पति सिकंदर सिंह का साथ मिला

    शैरी सिंह के पति का नाम सिकंदर सिंह (Sikandar Singh) है। दोनों का एक बेटा भी है। शैरी सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता के दौरान और उससे पहले उन्हें पति सिकंदर सिंह का साथ मिला। उनका कहना है कि वह और उनके पति दोनों एक टीम की तरह काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी को साथ मिलकर आगे चलना चाहिए। शैरी सिंह मिसेज यूनिवर्स 2025 जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। उनका कहना है कि अपने पति के साथ मिलकर महिला सशक्तीकरण के लिए काम करती हैं। इसके साथ ही वह स्कूल खोलने पर भी विचार कर रही हैं, जो रूरल में होगा।

    नरेन्द्र मोदी को बताया बेहतरीन नेता

    वैश्विक नेताओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी बेहतरीन काम कर रहे हैं। यहां पर बता दें कि 120 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह प्रतियोगिता फिलीपींस के मनिला स्थित ओकाडा होटल रखा गया था। इससे पहले शैरी मिसेज इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी थीं, जिसके बाद ही उन्हें मिसेज यूनिवर्स के लिए चुना गया था।

    ये भी पढ़ें : India News Manch 2025: सचिन पायलट ने SIR मुद्दे पर सरकार को घेरा, बोले- विपक्षी दल होने के नाते पर हम तो सवाल उठाएंगे ही !!

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन 18 दिसंबर से, कांग्रेस की आज विधायक दल की बैठक, इनेलो ने भी की तैयारी
    Next Article क्रिसमस पार्टी के लिए बेस्ट हैं कियारा आडवाणी से शिल्पा शेट्टी तक के ये लुक्स
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      अनिल अंबानी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- बिना अनुमति देश छोड़कर नहीं जाऊंगा

      February 19, 2026

      गगनयान मिशन के ड्रोग पैराशूट का क्वालिफिकेशन टेस्ट सफल

      February 19, 2026

      दिल्ली-कर्नाटक सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों एसआईआर की घोषणा

      February 19, 2026

      बीजापुर जिले में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, सीआरपीएफ महानिदेशक बोले जल्द नक्सलवाद मुक्त होगा देश

      February 19, 2026

      एआई पर न हो कुछ अरबपतियों का कंट्रोल, मुट्ठी भर देश तय नहीं कर सकते एआई का भविष्य तय

      February 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का बड़ा खुलासा

      By श्वेता चौहानFebruary 20, 2026

      Govinda Affair Controversy: किसके साथ चल रहा है Govinda का अफेयर? भतीजे Vinay Anand का…

      फ्रीबीज कल्चर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे, सरकारें रोजगार दें

      February 20, 2026

      एआई का सबसे अच्छा दौर आना बाकी : अंबानी

      February 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.