Close Menu
    What's Hot

    टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

    March 8, 2026

    भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

    March 8, 2026

    केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»‘मेरी बेटी को पैड चाहिए’, एयरपोर्ट पर बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाता रहा पिता, नहीं मिली मदद-‘My daughter needs sanitary pads,’ the father kept pleading for sanitary pads for his daughter at the airport, but received no help.-Aaj Samaaj
    दिल्ली

    ‘मेरी बेटी को पैड चाहिए’, एयरपोर्ट पर बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाता रहा पिता, नहीं मिली मदद-‘My daughter needs sanitary pads,’ the father kept pleading for sanitary pads for his daughter at the airport, but received no help.-Aaj Samaaj

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Airport viral Video: 'मेरी बेटी को पैड चाहिए', एयरपोर्ट पर बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाता रहा पिता, नहीं मिली मदद 
    Delhi Airport viral Video: ‘मेरी बेटी को पैड चाहिए’, एयरपोर्ट पर बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाता रहा पिता, नहीं मिली मदद 

    Delhi Airport viral Video, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानों में भारी देरी और अफरातफरी भरे माहौल के बीच एक पिता द्वारा अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते, चिल्लाते हुए स्टाफ से मदद मांगता नजर आ रहा है, क्योंकि उसकी बेटी का खून बह रहा था, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी और एयरलाइन की अव्यवस्था की गंभीर समस्या सामने आई है।

    एयरलाइन की कड़ी आलोचना

    पिता की बेबसी और स्टाफ के असहाय रवैये ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया और एयरलाइन की कड़ी आलोचना हुई, जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी और सम्मानजनक व्यवहार के अधिकार पर सवाल खड़े हो गए।
    बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट, इंडिगो की उड़ानों में देरी के दौरान सैकड़ों यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, इसी बीच के बेबस पिता बार–बार हाथ जोड़कर कर्मचारियों से अपनी असहज बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांगता रहा, लेकिन उसकी बात अनसुनी कर दी गई।

    फ्लाइट रद्द : सिस्टम ठप पड़ गया था और स्टाफ पर भारी दबाव

    एयरपोर्ट की चमक–दमक और हाई-टेक सुविधाओं के बीच इस छोटी-सी इमरजेंसी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह ये भी हो सकती है कि फ्लाइट रद्द होने की वजह से सिस्टम ठप पड़ गया था और स्टाफ पर भारी दबाव साफ दिखाई दे रहा था,इसी बीच एक पिता अपनी बेटी के लिए सैनिटरी पैड मांग रहा था, क्योंकि उसकी बेटी को पीरियड्स के दौरान खून बह रहा था। उल्लेखनीय है कि अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी के कारण यात्री परेशान थे, इसी बीच एक पिता वहां इंडिगो स्टाफ से कहता रहा, “सिस्टर, मेरी बेटी को सैनिटरी पैड चाहिए, नीचे से ब्लड गिर रहा है,” और मदद की गुहार लगाता रहा।

    एयरलाइन की अव्यवस्था और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता की कमी पर गुस्सा

    स्टाफ ने कहा कि वे मदद नहीं कर सकते, जिससे पिता और गुस्सा हो गया और चिल्लाने लगा। वहीं इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने एयरलाइन की अव्यवस्था और यात्रियों के प्रति संवेदनशीलता की कमी पर गुस्सा जाहिर किया। कई यूजर्स ने इसे “शर्मनाक” तो किसी ने “दिल दहला देने वाला” बताया, और कहा कि एक व्यक्ति को अपनी बेटी के सम्मान के लिए भीख नहीं मांगनी चाहिए.कुछ लोगों ने एयरलाइन को यात्रियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में विफल रहने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

    ये भी पढ़ें: Russia Largest Attack On Ukraine : रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया, 653 ड्रोन और 51 मिसाइलें दागीं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article200MP कैमरे और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ फ्लिपकार्ट सेल पर 15% डिस्काउंट
    Next Article श्री मुक्तसर साहिब जिले के गुरुद्वारा साहिब में एक अनोखा…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News : पीएम मोदी व सीएम के नेतृत्व में दिल्ली तेज गति से हो रही विकसित : आशीष सूद

      March 7, 2026

      Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

      March 7, 2026

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      By परवेश चौहानMarch 8, 2026

      T20 World Cup Final Pitch Report : टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी…

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.