Close Menu
    What's Hot

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    March 7, 2026

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026

      अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में लागू होगी नई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी, लोगों मिलेगा बड़ा फायदा
    हरियाणा

    हरियाणा में लागू होगी नई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी, लोगों मिलेगा बड़ा फायदा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार प्रदेश में प्राकृतिक गैस आधारित ऊर्जा संरचना को मजबूत करने के लिए नई और आधुनिक सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) नीति लागू करने की तैयारी में है। यह नीति उद्योगों और घरेलू उपभोक्ताओं को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी और सरकारी क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करेगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति तैयार करते समय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) की सिफारिशों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि नीति को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाते हुए इसे निवेशक-हितैषी और आधुनिक रूप देना जरूरी है।

    मुख्य सचिव ने विश्वास जताया कि नई नीति लागू होने के बाद राज्य में गैस नेटवर्क के विस्तार की रफ्तार बढ़ेगी। इससे न केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा बल्कि हरियाणा स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इस नीति से सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के निवेश द्वार खुलेंगे और पाइपलाइन नेटवर्क निर्माण के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।


    कुरुक्षेत्र

    नई नीति उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है, जिसमें निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा, सुरक्षा मानकों और बेहतर सेवा गुणवत्ता को प्राथमिकता दी गई है। इसके विस्तार से उद्योगों और घरों में गैस उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य कच्चे तेल पर निर्भरता कम कर सकेगा।

    ड्राफ्ट सीजीडी पॉलिसी-2025 के तहत पीएनजीआरबी द्वारा अधिकृत कंपनियों को राइट ऑफ वे (ROW) और राइट ऑफ यूज़ (ROU) की अनुमति राज्य के सिंगल-विंडो पोर्टल www.investharyana.in के माध्यम से मिलेगी। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया गया है और कंपनियों को कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जीआईएस आधारित रूट मैप, कार्य योजना, भूमि विवरण और तकनीकी प्रक्रिया (जैसे HDD, ट्रेंचलेस बोरिंग या ओपन ट्रेंचिंग) का विवरण देना होगा। शुल्क संरचना को पारदर्शी किया गया है और सभी वित्तीय नियम स्पष्ट रूप से परिभाषित किए गए हैं।


    हरियाणा

    उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह नीति वर्ष 2010 में एचएसआईआईडीसी द्वारा बनाई गई गैस वितरण नीति का अपग्रेडेड संस्करण है। उन्होंने कहा कि तकनीकी बदलाव और बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए नीति में आधुनिक समाधान शामिल किए गए हैं। नई नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उद्योग एवं वाणिज्य विभाग नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा।

    यह कदम हरियाणा में ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।


    दिसंबर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत करोड़ों रुपये…
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू ने की तीन तलाक, जीएसटी सुधारों व अनुच्छेद 370 हटाने की तारीफ
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    हरियाणा में HSSC का बड़ा फैसला, अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ये खास सुविधा

    March 7, 2026

    हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

    By अंकित कुमारMarch 7, 2026

    Aaj Ka Mausam: मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल Aaj…

    अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

    March 7, 2026

    बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.