Close Menu
    What's Hot

    तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    March 5, 2026

    Shreya Ghoshal: चिकनी चमेली जैसा गाना क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल?

    March 5, 2026

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

      March 5, 2026

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026

      नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

      March 5, 2026

      भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

      March 5, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»New Delhi: क्रांतितीर्थ शृंखला के तहत दिल्ली स्थित शिवाजी कॉलेज में ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ
    Breaking News

    New Delhi: क्रांतितीर्थ शृंखला के तहत दिल्ली स्थित शिवाजी कॉलेज में ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    New Delhi: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ बलिदान करने वाले अनाम एवं अल्पज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर में आयोजित की जा रही क्रांतितीर्थ शृंखला के अंतर्गत दिल्ली स्थित शिवाजी कॉलेज में मंगलवार को ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्विद्यालय के अंतर्गत आने वाले शिवाजी कालेज के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित ‘ टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. वीरेंद्र भारद्वाज तथा मुख्य वक्ता डॉ. सुशील कुमार ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया .

    मंगलवार को शिवाजी कालेज में आयोजित ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम में यूथ फॉर नेशन150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया . ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का विषय “हमारे परिप्रेक्ष्य में 2047 का भारत” रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने 2047 में भारत कैसा होना चाहिए- विषय पर अपने विचार रखे. साथ ही विद्यार्थियों ने स्वप्नों को पूरा करने के लिए अपनाए जाने वाले प्रयत्नों  पर विस्तार से चर्चा की . 

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुशील कुमार ने क्रांतितीर्थ के प्रायोजन और स्वतंत्रता संग्राम के कुछ अनछुए पहलुओं से अवगत करते हुए कहा कि हमारे देश में ऐसे हजारों ऐसे वीर-वीरांगनाएं हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. दुर्भाग्य यह है कि इतिहास के पृष्ठों में उन्हें या तो उचित स्थान नहीं मिला या फिर उन्हें नजरअंदाज किया गया . आजादी के अमृत महोत्सव में ऐसे अल्पज्ञात एवं अज्ञात वीरों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उन्हें याद किया जा रहा है I इसी परिप्रेक्ष्य में ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालयों में किया जा रहा है . टेक्नोस्पीक’ का विषय “हमारे परिप्रेक्ष्य में 2047 का भारत” है और इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के विचार सामने आ रहे हैं, जो देश को एक नई दृष्टि प्रदान करेंगे.  

    जानकारी हो कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हजारों वीर सिपाहियों और क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की भेंट चढ़ा दी . लेकिन उनकी गाथाओं को इतिहास के पृष्ठों में स्थान नहीं मिला.  स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे गुमनाम एवं अल्पज्ञात सेनानियों की वीरगाथा को आम जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है-केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च ऑन डेवलपमेंट एंड चेंज (सीएआरडीसी) ने . ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर क्रान्तितीर्थ शृंखला के अंतर्गत यूथ फॉर नेशन के सहयोग से ‘टेक्नोस्पीक’ कार्यक्रम महाविद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय है “हमारे परिप्रेक्ष्य में 2047 का भारत”। शिवाजी कॉलेज में मंगलवार को टेक्नोस्पीक कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ यूथ फॉर नेशन से जुड़े हुए सूरज, कन्हैया, सुदीप आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUttar Pradesh News: खून से लथपथ हालत में मिली थी महिला कांस्टेबल, अयोध्या से लौट रही महिला सिपाही के साथ ट्रेन में क्या हुआ
    Next Article G-20 Summit: G-20 सम्मेलन के पहले ही बेघर हो गए कई परिवार, प्रगति मैदान और आसपास बसी झुग्गियों को तोड़ा गया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    March 5, 2026

    एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    March 5, 2026

    नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

    March 5, 2026

    भारत में 180 उड़ानें प्रभावित, ईरान में अब तक 1000 लोगों की मौत

    March 5, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा आज

    March 5, 2026

    क्या नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजेगी भाजपा ?

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    By अंकित कुमारMarch 5, 2026

    Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस कांग्रेस और द्रविड़…

    Shreya Ghoshal: चिकनी चमेली जैसा गाना क्यों नहीं गाना चाहतीं श्रेया घोषाल?

    March 5, 2026

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    March 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.