Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

    March 7, 2026

    Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दमघोंटू हवा में हुई दिल्ली में नए साल की शुरूआत
    दिल्ली

    दमघोंटू हवा में हुई दिल्ली में नए साल की शुरूआत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution Update : दमघोंटू हवा में हुई दिल्ली में नए साल की शुरूआत
    Delhi Pollution Update : दमघोंटू हवा में हुई दिल्ली में नए साल की शुरूआत

    बेहद खराब स्थिति में एक्यूआई, मौसम विभाग के अनुमान के बावजूद नहीं हुई बारिश

    Delhi Pollution Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : पिछले करीब ढाई महीने से दिल्ली के वातावरण में छाया प्रदूषण अभी भी जस का तस है। इसी प्रदूषित वातावरण में ही 2025 का अंत हुआ और उसी हालात में 2026 की पहली सुबह का दिल्लीवासियों ने स्वागत किया। गुरुवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को सुबह के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    बेकार गई मौसम विभाग की संभावना

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पिछले कुछ दिन से लगातार यह संभावना जताई थी कि नए साल की शुरूआत न केवल उत्तर भारत बल्कि दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग ने हल्की के साथ मध्यम बारिश की भी संभावना जताई थी। मौसम विभाग की इस संभावना के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों में यह उम्मीद जगी थी कि शायद बारिश से ही सही प्रदूषण में आंशिक रूप से गिरावट आए और उन्हें कुछ समय के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिल सके।

    लेकिन ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा जिससे लोगों में मायूसी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम कोहरा और कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बने रहने की आशंका है।

    दिल्ली में ठंड ने तोड़ा कई साल का रिकॉर्ड

    गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली ने वर्ष 2019 के बाद सबसे ठंडा दिन दर्ज किया। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, ठंड और कम हवा की गति के कारण प्रदूषक कण वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना फिलहाल कम नजर आ रही है।

    इस तरह रहा कुछ प्रमुख स्टेशनों का एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह सबसे प्रदूषित एरिया अलीपुर रहा और यहां का एक्यूआई 474 दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इसके बाद द्वारका में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही, जहां एक्यूआई 395 रिकॉर्ड किया गया। गाजियाबाद के वसुंधरा और नोएडा के सेक्टर-116 में भी खराब हवा का असर देखा गया, जहां एक्यूआई क्रमश: 247 और 228 दर्ज किया गया।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : जब फैसले समय पर होते हैं, तो जवाबदेही तय होती है : पीएम मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेंसेक्स में 545.52, निफ्टी में 190.75 अंक की तेजी
    Next Article हरियाणा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी परेशानी, NET परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर बनाए गए
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोदी, शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा: केजरीवाल

      February 27, 2026

      दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

      February 27, 2026

      दिल्ली पुलिस ने हिमाचल के रोहड़ू से गिरफ्तार किए तीन आरोपी

      February 26, 2026

      दिल्ली में मामी-भांजे की दोस्ती का खूनी अंत

      February 22, 2026

      Alert ! दिल्ली में 12 फर्जी यूनिवर्सिटी पकड़ी गई हैं, देशभर में संख्या 32, UGC ने छात्रों को किया सावधान, देखें पूरी लिस्ट

      February 20, 2026

      सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारत मंडपम में प्रस्तुत किया विश्व का सबसे बड़ा स्तन कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम

      February 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      By अंकित कुमारMarch 7, 2026

      Amit Shah Uttrakhand Visit: केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की…

      हरियाणा में तेजी से बढ़ रहा तापमान, अगले चार दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

      March 7, 2026

      Arjun Tendulkar की पत्नी Saaniya Chandhok कौन हैं? बिजनेस फैमिली से है नाता, जानिए पूरी कहानी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.