Close Menu
    What's Hot

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    March 7, 2026

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»उत्तर भारत में फिर बरसेंगे बादल: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में राहत-बचाव तेज, यूपी में 10 की मौत
    Breaking News

    उत्तर भारत में फिर बरसेंगे बादल: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश के आसार, हिमाचल-उत्तराखंड में राहत-बचाव तेज, यूपी में 10 की मौत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    weather, बारिश
    weather, बारिश
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    उत्तर भारत में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपाया है। दिल्ली-NCR में तीन दिन से भले ही तेज बारिश नहीं हुई हो, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, लेकिन गर्मी और पसीने से राहत नहीं मिली।

    आज हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।


    हिमाचल के मंडी में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, 56 लोग अभी भी लापता

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही के बाद अब राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। NDRF और SDRF के साथ अब सेना भी मोर्चे पर है। सराज हलके के देजी गांव में फंसे 65 लोगों को NDRF की टीम ने 9 किलोमीटर पैदल चलकर सुरक्षित बाहर निकाला।

    अब तक 17 मौतें, 56 लोग लापता
    30 जून को बादल फटने के बाद आई आपदा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 56 लोगों की तलाश जारी है। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से राहत सामग्री भेजी जा रही है और ड्रोन से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।


    चारधाम यात्रा में बाधा, केदारनाथ मार्ग छह घंटे बंद

    उत्तराखंड में भारी बारिश ने चारधाम यात्रा को प्रभावित किया है। शुक्रवार को केदारनाथ पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यात्रा करीब छह घंटे बाधित रही। दोपहर के बाद मार्ग खोला गया और 500 से ज्यादा तीर्थ यात्रियों को सकुशल गौरीकुंड पहुंचाया गया।

    बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे भी बंद
    कर्णप्रयाग के पास बदरीनाथ हाईवे कुछ घंटों के लिए बंद रहा, जबकि यमुनोत्री हाईवे लगातार छठे दिन भी नहीं खुल सका है। ओजरी में बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी चल रही है, जो एक सप्ताह में पूरा हो सकता है।


    उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 10 की मौत

    उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ वज्रपात ने कहर बरपाया है। विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पूर्वांचल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है।

    उत्तर भारत बारिश उत्तराखंड चारधाम यात्रा दिल्ली मौसम अपडेट मानसून अलर्ट 2025 यूपी बारिश हादसे हिमाचल बाढ़ भूस्खलन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमां दुर्गा की आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय अम्बे गौरी हिंदी में, Aarti lyrics in hindi
    Next Article RTI में मांगी थी जानकारी, हरियाणा के विभाग ने भेज दिए एक क्विंटल के पन्ने, 80 हजार रुपये वसूले पर जवाब अधूरा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

    March 7, 2026

    कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

    March 7, 2026

    भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

    March 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : रविन्द्र इंद्राज सिंह

    By परवेश चौहानMarch 7, 2026

    Delhi News : होली जैसे भाईचारे के पर्व को हिंसा से कलंकित करने वालों को…

    CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए

    March 7, 2026

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.