कहा, मेरे दोस्त को छोड़ो, वरना होगा विश्व युद्ध
Kim Jong warns Donald Trump (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : अमेरिका की वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई और वेनेजुएला के राष्ट्रपति के गिरफ्तार करने पर विश्व के हालात बिगड़ने के आसार पैदा होते दिखाई दे रहे हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के बाद जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे विश्व के अन्य देशों के लिए एक चेतावनी बताया है जो अमेरिका को धमकी दे रहे हैं।
वहीं ट्रंप की इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग ने ट्रंप को युद्ध की चेतावनी देते हुए मादुरो को रिहा करने की मांग की है। किम जोंग ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा है कि मेरे दोस्त को छोड़ा, वरना एक और विश्व युद्ध के लिए तैयार हो जाओ।
निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर यह बोले ट्रंप
वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिकी सुरक्षा बल वापस अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई उन सभी देशों को एक कड़ा संदेश है जो अमेरिका को धमकी दे रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह आतंकवादियों और अपराधियों को यूएस के खिलाफ बिना सजा के काम करने की इजाजत कभी नहीं देंगे। उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद सफल बताते हुए कहा कि यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो अमेरिकी संप्रभुता को चुनौती देने या अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में डालने की सोच रखते हैं।
ब्रिटेन ने की अमेरिकी कार्रवाई की तारीफ
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने वेनेजुएला में हुए हालिया घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन लंबे समय से वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन का समर्थन करता रहा है। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने साफ कहा कि ब्रिटेन निकोलस मादुरो को वैध राष्ट्रपति नहीं मानता था और उनके शासन के अंत पर उसे कोई दुख नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के समर्थन की बात दोहराई है। ब्रिटेन सरकार आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ इस पूरे मामले पर चर्चा करेगी, ताकि वेनेजुएला में शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सत्ता का बदलाव हो सके। स्टार्मर ने कहा कि लक्ष्य यह है कि वेनेजुएला में ऐसी सरकार बने जो वहां के लोगों की इच्छा को सही तरीके से दर्शाए और देश में स्थिरता आए।
ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में चरम पर ठंड, एक सप्ताह नहीं है राहत की उम्मीद

