
Aaj Samaj, Entertainment Desk: सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को इस फेस्टिवल की शुभकामनाएं देने के साथ ही एक सरप्राइज भी दिया है। देशभर में आज हर कोई क्रिसमस के जश्न में डूबा है। बाजार भी पूरी तरह सजे हुए हैं और लोग एक दूसरे को अलग-अलग अंदाज में क्रिसमस की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा सरप्राइज दिया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट…क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
अक्षय ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैंस के लिए लिखा है, आप सभी को ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरी कास्ट की तरफ से क्रिसमस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म अगले वर्ष सिनेमाघरों में आ रही है। अक्षय ने यह भी लिखा है कि वे अब तक कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट से नहीं जुड़े हैं।
हम प्रशंसकों को अपना गिफ्ट देने के लिए उत्सुक
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट (Instagram post) में यह भी लिखा, हम अपने सभी प्रशंसकों को अपना गिफ्ट प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि शूटिंग पूरी हो गई। उन्होंने यह भी लिखा-शाबाश, दोस्तों! अक्षय ने बताया फिल्म की शूटिंग पूरी करने में शामिल सभी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने एक बार कहा, हमारी तरफ से सभी को 2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल
अक्षय द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में ‘वेलकम टू द जंगल’ की पूरी कास्ट दिख रही है। इस फिल्म में अब तक की यह सबसे बड़ी कास्ट है, जिसमें कई बड़े कलाकार शामिल हैं। वीडियो में अक्षय के अतिरिक्त अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज,पुनीत इस्सर, तुषार कपूर, दिशा पाटनी राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई और अभिनेता भी नजर आ रहे हैं।
वीडियो की विशेष बात यह है कि फिल्म में अक्षय का बिल्कुल ही एक अलग लुक दिख रहा है। वह इसमें ग्रे कलर के बड़े बाल तथा बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
अहमद खान ने किया है फिल्म का निर्देशन
बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म काफी दिन से फंसी है। यह फिल्म पहले इसी साल रिलीज होनी थी, पर किन्हीं वजहोंं से यह अटक गई। अहमद खान ने ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन किया है और इसमें अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट नजर आएंगी। इस कारण भी फिल्म में देरी हुई है। फिल्म की अभी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। जबकि फिल्म का टीजर इस साल सामने आ गया था।
यह भी पढ़ें : Sexual Harassment Case: महिला से छेड़छाड़ मामले में मलयालम फिल्म निर्देशक कुंजू मुहम्मद गिरफ्तार
