Close Menu
    What's Hot

    चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

    March 7, 2026

    आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

    March 7, 2026

    डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पासपोर्ट मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- आजादी सरकार की देन नहीं, संवैधानिक अधिकार
    Breaking News

    पासपोर्ट मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- आजादी सरकार की देन नहीं, संवैधानिक अधिकार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Supreme Court: पासपोर्ट मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- आजादी सरकार की देन नहीं, संवैधानिक अधिकार
    Supreme Court: पासपोर्ट मामले पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- आजादी सरकार की देन नहीं, संवैधानिक अधिकार

    पासपोर्ट और नागरिक स्वतंत्रता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
    Supreme Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने पासपोर्ट और नागरिक स्वतंत्रता को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि आजादी सरकार की मेहरबानी नहीं, बल्कि उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। कोर्ट ने साफ किया कि पासपोर्ट रिन्यूअल के समय व्यक्ति से भविष्य की यात्रा या वीजा का ब्योरा मांगना जरूरी नहीं। यह फैसला एक आरोपी की याचिका पर सुनाया गया, जिस पर मामला लंबित है।

    मामले में सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और एजी मसीह की बेंच ने कहा कि पासपोर्ट विभाग का काम सिर्फ यह देखना है कि जिस व्यक्ति पर केस चल रहा है, क्या कोर्ट ने उसे निगरानी में यात्रा की अनुमति दी है या नहीं। सर्वोच्च न्यायालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को घूमने, यात्रा करने और रोजगार के मौके तलाशने की आजादी मिलती है।

    सरकार कुछ सीमाएं लगा सकती है

    कोर्ट ने आगे कहा कि हां, कानून के तहत सुरक्षा, न्याय या सार्वजनिक व्यवस्था के लिए सरकार कुछ सीमाएं लगा सकती है, लेकिन ये सीमाएं जरूरत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान अदालत ने चेतावनी दी कि अगर अस्थायी रोक को स्थायी रोक बना दिया गया, तो इससे व्यक्ति की गरिमा और संविधान की भावना को नुकसान पहुंचेगा।

    महेश कुमार अग्रवाल की याचिका पर आया फैसला

    बता दें कि कोर्ट का यह फैसला महेश कुमार अग्रवाल की याचिका पर आया। अग्रवाल कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में दोषी हैं और उन पर यूएपीए के तहत मामला चल रहा है। जमानत की शर्त के तौर पर उनका पासपोर्ट कोर्ट में जमा था, जिसकी वैधता 2023 में खत्म हो गई थी। वे पासपोर्ट का नवीनीकरण चाहते थे।

    इस आधार पर पासपोर्ट देने की सलाह

    सुप्रीम कोर्ट ने आगे बताया कि पासपोर्ट एक्ट की धारा 6(2) (एफ) के बावजूद 1993 की एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, जिन लोगों पर केस चल रहा है, उन्हें भी पासपोर्ट मिल सकता है, बशर्ते कोर्ट इसकी अनुमति दे और व्यक्ति यह वादा करे कि वह जब भी बुलाया जाए, कोर्ट में हाजिर होगा।
    इस दौरान अदालत ने साफ किया कि कानून यह नहीं कहता कि हर बार पासपोर्ट जारी करने से पहले कोर्ट को विदेश जाने की पूरी योजना मंजूर करनी ही होगी। कोर्ट चाहे तो पासपोर्ट रिन्यू करने दे और हर विदेश यात्रा के लिए अलग से अनुमति लेने की शर्त लगा सकता है।

    सुप्रीम कोर्ट ने पासपोर्ट नवीनीकरण करने का निर्देश दिया

    गौरतलब है कि इस मामले में एनआईए कोर्ट, रांची और दिल्ली हाई कोर्ट दोनों ने पासपोर्ट रिन्यू करने की अनुमति दी थी और शर्त लगाई थी कि बिना कोर्ट की इजाजत विदेश नहीं जाया जा सकेगा। ऐ,े में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए पासपोर्ट विभाग को अग्रवाल का पासपोर्ट नवीनीकरण करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, वरिंदर सिंह बराड़…
    Next Article भारत टी-20 सीरीज जीतने से 2 विकेट दूर
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026

      भारत में बढ़ सकती है रसोई गैस की किल्लत

      March 6, 2026

      ईरान बिना शर्त सरेंडर करे, तभी समझौता: ट्रम्प

      March 6, 2026

      राहुल बोले- फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा, लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया, कहा- अब नहीं गाऊंगी…

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Shreya Ghoshal on Chikni Chameli: चिकनी चमेली’ के बाद बदल गया श्रेया घोषाल का नजरिया,…

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      डेरा प्रमुख को बड़ी राहत: छत्रपति मर्डर केस में राम रहीम बरी

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.