J-K Breaking, (द भारत ख़बर), श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकियों के मंसूबों को लगातार नाकाम करने में जुटे हुए हैं। गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में सिक्योरिटी फोर्सेज ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में पाकिस्तान के दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद मंगलवार रात को तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir के कुलगाम जिले में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार
बीती रात से थीं रुक-रुक कर गोलीबारी की खबरें
सेना के अनुसार, बीती रात से इलाके की घेराबंदी करने के बाद से रुक-रुक कर गोलीबारी की सूचनाएं थीं, जिसके चलते सुरक्षा बलों को घेराबंदी को रणनीतिक रूप से फिर से व्यवस्थित करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने एक संयमित दृष्टिकोण के साथ प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया। सेना द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: केंद्र ने सिंधु जल संधि स्थगित रखने के लिए जारी की अधिसूचना
मंगलवार रात को मुठभेड़ कुछ देर चली
सेना ने बताया मंगलवार रात को मुठभेड़ कुछ देर चली, जिसके बाद आतंकी अंधेरे का लाभ लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर काफी देकर तक तलाशी अभियान चलाया पर रात को दहशतगर्दों का सुराग नहीं मिला। रात होने के चलते सुरक्षा बलों ने अभियान रोक दिया था। अधिकारियों के अनुसार आज अभियान के दौरान जब आतंकियों व सुरक्षा बलों का आमना-सामना हुआ तो सुरक्षाबलों ने उन्हें ललकारा जिसके जवाब में आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान आतंकी मारा गया।
ये भी पढ़ें: Amit Shah: राज्यों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उनकी वापसी सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री

