Close Menu
    What's Hot

    हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पहली बार

    March 25, 2026

    विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

    March 25, 2026

    श्रीमद्भागवत कथा से पहले धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

      March 25, 2026

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026

      ट्रंप ने किया ईरान पर अमेरिका की जीत का दावा

      March 25, 2026

      उत्तर भारत में आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

      March 25, 2026

      भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, पाकिस्तान पहले नंबर पर

      March 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News

    विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Parliament
    Parliament: विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

    Parliament, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: विपक्षी सांसदों ने बुधवार को एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग को शुरू हुए चौथा सप्ताह चल रहा है, जिसके कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले व्यापारिक मार्ग बाधित होने से भारत समेत दुनियाभर में तेल व एलपीजी की आपूर्ति बाधित हुई है।

    28 फरवरी को ईरान पर हमलों के बाद बढ़ा संकट

    बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले किए थे जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई व उनके परिवार की मौत हो गई है। जवाब में, ईरान ने कई खाड़ी देशों में इजराइली और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे जलमार्ग में बाधाएं आईं और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों के साथ-साथ वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर भी असर पड़ा।

    जल्द से जल्द हो समस्या का हल : सांसद सौगत रॉय

    प्रदर्शन में शामिल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद सौगत रॉय ने कहा, सरकार ने एलपीजी संकट से ठीक से नहीं निपटा और देश में लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि एलपीजी की समस्या का जल्द से जल्द हल हो। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, भाजपा झूठ बोल रही है कि सब कुछ ठीक है। गांव हो या शहर, नवरात्रि और ईद के महीने में हर जगह एलपीजी की कमी साफ दिख रही थी।

    शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत

    शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, अगर प्रधानमंत्री मौजूद रहते हैं, तो हम अपने सुझाव पेश करेंगे, हमारे पास देने के लिए बहुत सारे सुझाव हैं। सबसे पहले और सबसे जरूरी बात यह है कि मौजूदा वैश्विक संकट में भारत की क्या भूमिका है? यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देश ने भी आज एक स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कहा A कि वे मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं और ट्रंप ने इसका स्वागत किया।

    जग वसंत व पाइन गैस ने पार किया है होर्मुज

    एक दिन पहले, 2 भारतीय एलपीजी वाहक जहाज—जग वसंत व पाइन गैस—ने रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक गुजरकर ऊर्जा परिवहन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी। यह जहाज, जिनमें 92,612.59 MT LPG का भारी-भरकम कार्गो लदा था, विजुअल्स में तब दिखे जब ‘पाइन गैस’ एलपीजी कैरियर ने उस अहम समुद्री रास्ते को पार किया।

    33 और 27 भारतीय नाविक सवार

    जग वसंत व पाइन गैस जहाजों पर क्रमश: 33 और 27 भारतीय नाविक सवार हैं, जो इस इलाके से गुजरने की प्रक्रिया को संभाल रहे हैं। इस रास्ते को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, अब ये जहाज भारत की ओर बढ़ रहे हैं ताकि देश में ऊर्जा की सप्लाई को मजबूत किया जा सके। इन कैरियरों के 26 से 28 मार्च के बीच भारत के बंदरगाहों पर पहुंचने की संभावना है, जिसके साथ ही खाड़ी क्षेत्र से उनकी यात्रा पूरी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें : West Asia Crisis: राजनाथ सिंह आज शाम 5 बजे करेंगे सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीमद्भागवत कथा से पहले धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा
    Next Article हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पहली बार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026

      ट्रंप ने किया ईरान पर अमेरिका की जीत का दावा

      March 25, 2026

      उत्तर भारत में आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

      March 25, 2026

      भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, पाकिस्तान पहले नंबर पर

      March 24, 2026

      भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त किए, 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही मिलेंगा रिफंड

      March 24, 2026

      हरीश राणा की मौत, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी इच्छामृत्यु की इजाजत

      March 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के साथ पहली बार

      By श्वेता चौहानMarch 25, 2026

      40 वर्षों बाद पंजाब को नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-13 की मेजबानी भी मिली मोहाली और…

      विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

      March 25, 2026

      श्रीमद्भागवत कथा से पहले धारूहेड़ा में निकाली कलश यात्रा

      March 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.