Close Menu
    What's Hot

    अर्जुन रामपाल की वो 5 फिल्में, जिनमें विलेन बनकर हीरो को किया साइड लाइन

    April 4, 2026

    पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

    April 4, 2026

    हरियाणा में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, यूथ कांग्रेस के प्रधान को भेजा 78.92 करोड़ रुपये का बिल

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

      April 4, 2026

      46,650 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

      April 4, 2026

      ईरान की अधिकतर बैलिस्टिक मिसाइलें युद्ध में बेअसर

      April 4, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु-केरल में करेंगे चुनाव प्रचार

      April 4, 2026

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया

      April 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश
    Breaking News

    पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Conflict
    West Asia Conflict: पाकिस्तान की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

    • कतर के जरिये मध्यस्थता के प्रयास पर विचार कर सकता है तेहरान

    West Asia Conflict, (द भारत ख़बर), तेहरान/इस्लामाबाद: पाकिस्तान की अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बीते 37 दिन से जारी जंग को लेकर मध्यस्थता के मामले में अब फजीहत हुई है। दरअसल, पाकिस्तान ने दावा किया था कि वह ईरान और अमेरिका से संवाद स्थापित करने में सक्षम है। पड़ोसी मुल्क ने ईरान के समक्ष इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक की पेशकश की थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार ईरान ने पश्चिम एशिया संघर्ष में मध्यस्थ की पाकिस्तान की इस पेशकश को ठुकरा दिया है।

    पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका

    बता दें कि पाकिस्तान ने ही कुछ दिन पहले अमेरिका का 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव तेहरान तक पहुंचाया था और इस्लामाबाद में दोनों पक्षों (ईरान और अमेरिका) की संभावित प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष बैठक की पेशकश की थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से पाकिस्तान में मुलाकात नहीं करेगा। यह पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशों को बड़ा झटका है।

    ईरान ने अमेरिका की मांगों को अस्वीकार्य बताया

    ईरान ने अमेरिका की मांगों को भी अस्वीकार्य बताया है और साथ ही संकट के शीघ्र हल की संभावनाओं से भी इनकार कर दिया है। ईरानी पक्ष जंग के मामले में किसी भी तरह की वार्ता में इस्लामाबाद को कोई भूमिका देने से हिचकिचा रहा है। हालांकि, इस बीच युद्धविराम को लेकर एक और उम्मीद जगी है। रिपोर्टों के अनुसार ईरान क्षेत्र के एक अन्य अहम खिलाड़ी कतर के माध्यम से मध्यस्थता के प्रयास पर विचार कर सकता है।

    पाकिस्तान ने इन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया 

    पाकिस्तान ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है कि जिनमें कहा गया था कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत करवाने की उसकी पहल शुरुआती दौर में ही अटक गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने ऐसी रिपोर्टों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी आधिकारिक सूत्र के आधार पर इस तरह की ऐसी बातें कहना गलत है। अंद्राबी ने साफ किया कि सरकार की ओर से ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

    तुर्किए, सऊदी अरब व मिस्र जैसे देशों से मिलकर किए थे प्रयास

    पाकिस्तान ने तुर्किए, सऊदी अरब तथा मिस्र जैसे देशों के साथ मिलकर बैक-चैनल डिप्लोमेसी व क्षेत्रीय समन्वय के प्रयास किए थे। उप-प्रधानमंत्री इशाक दार ने इस्लामाबाद में 4 देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग भी की थी। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माइल बागई ने स्पष्ट किया कि ईरान इन मुलाकातों में भाग नहीं लेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान पाकिस्तान द्वारा स्थापित किसी भी फ्रेमवर्क का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रस्ताव पूरी तरह अनुचित हैं।

    ये भी पढ़ें : India LPG Crisis: होर्मुज से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, यूथ कांग्रेस के प्रधान को भेजा 78.92 करोड़ रुपये का बिल
    Next Article अर्जुन रामपाल की वो 5 फिल्में, जिनमें विलेन बनकर हीरो को किया साइड लाइन
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      46,650 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित गुजरा भारतीय झंडे वाला जहाज ‘ग्रीन सांववी’

      April 4, 2026

      ईरान की अधिकतर बैलिस्टिक मिसाइलें युद्ध में बेअसर

      April 4, 2026

      पीएम आज तमिलनाडु-केरल में करेंगे चुनाव प्रचार

      April 4, 2026

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को कमीशन किया

      April 4, 2026

      ममता बनर्जी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- वोटर लिस्ट में घुसपैठिए तो मोदी कैसे जीते, पहले वे इस्तीफा दें

      April 3, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह बोले- असम में घुसपैठियों की संख्या बढ़ गई है, हम यूसीसी लाएंगे

      April 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अर्जुन रामपाल की वो 5 फिल्में, जिनमें विलेन बनकर हीरो को किया साइड लाइन

      By श्वेता चौहानApril 4, 2026

      Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल की वो 5 फिल्में, जिनमें विलेन बनकर हीरो को किया साइड…

      पाकिस्तानी की फजीहत, ईरान ने ठुकराई मध्यस्थता की पेशकश

      April 4, 2026

      हरियाणा में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, यूथ कांग्रेस के प्रधान को भेजा 78.92 करोड़ रुपये का बिल

      April 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.