
प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना चुके हैं अरिजीत सिंह
Pankaj Tripathi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: हाल ही में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के एक फैसले ने पूरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया। अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने जब ये कहा कि वो अब प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, तो फैंस के बीच मायूसी भी दिखी और हैरानी भी। अरिजीत के इस फैसले पर अब बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी ने खुलकर उनका सपोर्ट किया है और बेहद सधी हुई बात कही है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
अरिजीत सिंह ने कुछ वक्त में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है, उनके गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ वक्त पहले ही सिंगरने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी रिटायरमेंट अनाउंस कर दी। इस पोस्ट को देखने के बाद से सभी शॉक रह गए थे। हालांकि, फिल्मी दुनिया के कई सितारों ने सिंगर के रिटायरमेंट पर रिएक्शन दिया है। लेकिन, अब पंकज त्रिपाठी ने भी इस पर खुलकर बात की है और अरिजीत के फैसले का सपोर्ट भी किया है।
आर्टिस्ट कोई मशीन नहीं होते
पंकज त्रिपाठी ने अरिजीत सिंह के फैसले पर कहा कि आर्टिस्ट कोई मशीन नहीं होते, जिन्हें बिना रुके लगातार काम करते रहना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, हम आर्टिस्ट हैं, फैक्ट्री के प्रोडक्ट नहीं। एक्टर का मानना है कि क्रिएटिव लोगों के लिए ब्रेक लेना बहुत जरूरी होता है, ताकि वो खुद को दोबारा समझ सकें और नई एनर्जी के साथ काम कर सकें। उनका कहना है कि अगर आर्टिस्ट थक जाएगा, तो उसकी कला पर भी असर पड़ेगा।
काम के दबाव की कही बात
पंकज त्रिपाठी ने ये भी बताया कि आजकल इंडस्ट्री में काम का दबाव बहुत ज्यादा है। हर किसी से लगातार नया और बेहतर देने की उम्मीद की जाती है। ऐसे माहौल में अगर कोई आर्टिस्ट खुद के लिए थोड़ा समय निकालना चाहता है, तो उसे गलत नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरिजीत सिंह जैसे आर्टिस्ट ने अगर ये फैसला लिया है, तो उसके पीछे जरूर कोई गहरी सोच होगी।
वहीं अरिजीत सिंह के फैंस भी इस बात को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये फैसला अचानक नहीं लिया गया होगा। अरिजीत लंबे समय से लगातार काम कर रहे थे और उनकी आवाज लगभग हर बड़ी फिल्म का हिस्सा बन चुकी थी। ऐसे में मानसिक और शारीरिक थकान होना लाजमी है। उन्होंने अपने फैसले के जरिए ये हिंट भी दिया है कि अब वो अपने म्यूजिक को अलग तरीके से जीना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: डीप बैक ब्लाउज और लाल बनारसी साड़ी में मोनालिसा, पति संग तस्वीरों ने उड़ाए होश
