Close Menu
    What's Hot

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

    February 2, 2026

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

    February 2, 2026

    वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ

    February 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

      February 2, 2026

      बारिश-बर्फबारी से अभी नहीं मिलेगी राहत

      February 2, 2026

      शांति प्रयासों के बीच रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

      February 2, 2026

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, February 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम
    हरियाणा

    हरियाणा के 22 HPS अफसरों के IPS प्रमोशन का रास्ता साफ, UPSC को भेजे जाएंगे नाम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) के अफसरों के लिए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन का लंबे समय से रुका रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। हरियाणा सरकार ने 22 HPS अधिकारियों के नाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन अधिकारियों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं, जो IPS प्रमोशन की प्रक्रिया में एक अनिवार्य शर्त माने जाते हैं।

    जिन HPS अधिकारियों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं, उनमें मुकेश कुमार, ध्यान सिंह पूनिया, धर्मवीर सिंह, चलजिंद्र सिंह, जयबीर सिंह, कुशाल सिंह, राज कुमार वालिया, ताहिर हुसैन, नरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार, ममता खर्च, रविंद्र विजय सिंह, सिद्धार्थ डांडा, करण गोयल, संदीप कुमार, पूनम, भारती डवास, अमित दहिया, ऊषा देवी और जितेंद्र गहलावत शामिल हैं। इन प्रमाण पत्रों के जारी होने के बाद अब राज्य सरकार UPSC को इन अफसरों के नाम औपचारिक रूप से भेजेगी, जिसके बाद चयन समिति की बैठक में IPS प्रमोशन पर फैसला लिया जाएगा।

    गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल के दौरान भी HPS अधिकारियों के प्रमोशन की फाइल तैयार की गई थी। करीब दो साल पहले 13 HPS अफसरों के प्रमोशन को मंजूरी तो मिल गई थी, लेकिन उस समय तत्कालीन मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आपत्तियां जताते हुए फाइल वापस भेज दी थी। दरअसल, कई अधिकारियों की एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (ACR) अधूरी थी, जिसके कारण उन्हें इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पाए थे और पूरा मामला अटक गया था।

    इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है, जो यह प्रमाणित करता है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई, सतर्कता जांच, आपराधिक मामला या भ्रष्टाचार से जुड़ा आरोप लंबित नहीं है। यह प्रमाण पत्र यह भी दर्शाता है कि अधिकारी का सेवा रिकॉर्ड साफ है और वह संवेदनशील व उच्च पदों पर कार्य करने के लिए उपयुक्त है। IPS जैसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय सेवा कैडर में पदोन्नति के लिए यह दस्तावेज बेहद अहम माना जाता है।


    हरियाणा

    इसी बीच, हरियाणा सरकार को प्रशासनिक मोर्चे पर एक और राहत मिली है। 2002 बैच के HCS अधिकारियों को लेकर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने अंतरिम राहत दी है। IAS प्रमोशन से जुड़े मामले में CAT ने आदेश दिया है कि 27 अप्रैल 2026 तक पूर्व अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी, जिससे IAS चयन सूची रद्द नहीं होगी। जिन अधिकारियों को राहत मिली है, उनमें जगदीप ढांडा, सरिता मलिक, कमलेश भादू, कुलधीर सिंह, वत्सल वशिष्ठ, जग निवास, वीना हुडा और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इस फैसले को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोहित शेट्टी के घर पर हमला करने वाले 5 संदिग्धों की पहचान
    Next Article संसद में हंगामा, बजट को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन की तारीख भी बदली

    February 2, 2026

    हरियाणा में मंत्री अरविंद शर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, भूमि पूजन समारोह के दौरान हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे!

    February 2, 2026

    हरियाणा सीएम सैनी का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को जमीन पर मिलेगा मालिकाना हक

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट में हरियाणा के इन जिलों बल्ले-बल्ले! जानिए क्या-क्या हुए ऐलान?

    February 1, 2026

    हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

    February 1, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए नया सिस्टम लागू, इस प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ फिर किया धोखा

    By श्वेता चौहानFebruary 2, 2026

    पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा…

    Mardaani 3 Box Office Collection Day 3 :‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्ज़ा, तीसरे दिन भी रानी मुखर्जी की दमदार कमाई

    February 2, 2026

    वैश्विक आर्थिक वृद्धि का केंद्र बदल रहा : आईएमएफ

    February 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.