Close Menu
    What's Hot

    मथिरा के बाद अब एक और पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का कथित प्राइवेट वीडियो वायरल, इंटरनेट पर मचा तूफान

    April 6, 2026

    विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत

    April 6, 2026

    PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

      April 6, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026

      राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंत को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

      April 5, 2026

      राघव चड्ढा ने नई पोस्ट शेयर की, लिखा- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

      April 5, 2026

      शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते

      April 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी
    Breaking News

    PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी
    PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

    कहा, जहां पर न्यायिक अधिकारी सुरक्षित नहीं वहां पर आम जनता का क्या हाल होगा

    PM Modi News (द भारत ख़बर), कूचबिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों चुनाव प्रचार पर हैं। वे हर रोज चुनावी राज्यों का दौरा करते हुए रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और रोड शो निकाल रहे हैं। इस दौरान पीएम विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी बंगाल के कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ने मालदा की घटना का जिक्र किया।

    पीएम ने कहा कि मालदा में जिस तरह पिछले दिनों न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाया गया, उससे पूरा देश हैरान है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में जज और कानूनी प्रक्रिया ही सुरक्षित नहीं है, वहां आम जनता की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? मोदी ने इसे सरकार के संरक्षण में चलने वाला जंगलराज करार दिया।

    रैली में उमड़े जनसैलाब से पीएम गदगद

    इस दौरान पीएम ने कहा कि कूचबिहार में उमड़ा यह जनसैलाब नए बंगाल और भाजपा सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर कड़ा प्रहार किया और महिलाओं के लिए अपनी सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, वह पहले भी इस मैदान पर आए हैं, लेकिन आज की भीड़ ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह उत्साह एक उज्ज्वल भविष्य और नए बंगाल के निर्माण का संकेत है।

    राज्यों के अधिकारों की सुरक्षा

    कूचबिहार से प्रधानमंत्री ने देश के सभी राज्यों को एक और बड़ा भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में अच्छा काम किया है, उन्हें सीटों के मामले में कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सभी राज्यों की भागीदारी और उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। सरकार चाहती है कि संसद में इस बात पर पक्की मुहर लगे कि महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जाएं, ताकि राज्यों को इसका बड़ा फायदा मिल सके।

    राजनीति में अधिक से अधिक सक्रिय हों महिलाएं

    महिला आरक्षण बिल पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का विषय है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं के अधिकारों के लिए एक साथ आएं। उन्होंने बंगाल की महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे सभी राजनीतिक दलों पर दबाव बनाएं ताकि संसद में इस कानून को बिना किसी रुकावट के पास कराया जा सके। पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों को खुले मन से इस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाना हर दल की जिम्मेदारी है।

    ये भी पढ़ें : S. Jaishankar : ईरान के साथ भारत लगातार संपर्क में है : एस. जयशंकर

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में हैरान कर देने वाली घटना, पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा
    Next Article विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026

      राहुल गांधी ने असम सीएम हिमंत को बताया देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री

      April 5, 2026

      राघव चड्ढा ने नई पोस्ट शेयर की, लिखा- ये तो ट्रेलर, पिक्चर अभी बाकी है

      April 5, 2026

      शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते

      April 5, 2026

      PM Modi: टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका, चुनाव के बाद चुन-चुनकर हिसाब करेंगे: पीएम मोदी

      April 5, 2026

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेपोर विधानसभा क्षेत्र में किया रोड शो

      April 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मथिरा के बाद अब एक और पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का कथित प्राइवेट वीडियो वायरल, इंटरनेट पर मचा तूफान

      By श्वेता चौहानApril 6, 2026

      Private Video Leak Scandal: मथिरा के बाद अब एक और पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर का कथित प्राइवेट…

      विश्व में जल्द दूर होगी कच्चे तेल की किल्लत

      April 6, 2026

      PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

      April 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.