Close Menu
    What's Hot

    किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

    April 11, 2026

    बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

    April 11, 2026

    हरियाणवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026

      ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

      April 11, 2026

      अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे

      April 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान
    Breaking News

    बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bengal Polls 2026
    Bengal Polls 2026: बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

    Bengal Polls 2026, (द भारत ख़बर), कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल लगातार राज्य में धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। पीएम ने आज पूर्व बर्धमान में पहली विशाल जनसभा को संबोधित कर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोला। उन्होंने साथ ही राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर जनता से कई वादे किए।

    जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में भी सभाएं करेंगे पीएम

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया था। वह भी आज फिर राज्य में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आज बर्धमान के बाद दो जगह रैलियों को संबोधित करने का कार्यक्रम है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वह जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के घोषणा पत्र को ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया गया है और इसमें महिलाओं व बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 मदद देने का वादा किया गया है।

    व्हाइट पेपर जारी कर करेंगे टीएमसी के कारनामों का खुलासा

    पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर टीएमसी के 15 साल के राज में हुए कथित करप्शन का पूरा हिसाब हम सामने लाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकल लेवल के नेताओं के अलावा विधायकों और मंत्रियों ने मिलकर व्यवस्थित तरीके से जमकर लूट की है और भाजपा इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों की व्हाइट पेपर लाकर पोल खोलेगी।

    हर क्राइम पर लगाम लगाने का वादा 

    प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा के इस व्हाइट पेपर में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय स्तर के नेताओं के अलावा मंत्री व विधायकों और सिंडिकेट के भ्रष्टाचार का पूरा लेखा-जोखा शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार इस तरह के हर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

    मोदी ने महिलाओं को किया मासिक 3000 रुपए देने का ऐलान

    पीएम मोदी ने भी बीजेपी के संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र के मुताबिक बंगाल की महिलाओं को पार्टी की सरकार बनने पर हर माह 3000 रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को इस बार बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है जिसे देखकर टीएमसी डर गई है। वह झूठ बोलकर राज्य के लोगों को गुमराह करने में लगी है।

    ये भी पढ़ें : Jyotiba Phule Birth Anniversary: महिलाओं व वंचितों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने में अग्रणी थे फुले : मोदी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग
    Next Article किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026

      ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

      April 11, 2026

      अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान खेल न खेले, ईमानदारी से बात करे

      April 10, 2026

      Mallikarjun Kharge: महिला आरक्षण पर हो रही जल्दबाजी, चुनावी फायदा लेना चाहती है सरकार: मल्लिकार्जुन खड़गे

      April 10, 2026

      शाह बोले- ममता बनर्जी को बंगाल के लोगों की चिंता नहीं, बस भतीजे को सीएम बनाना चाहती है, ममता का जवाब- सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

      By श्वेता चौहानApril 11, 2026

      नई दिल्ली/पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य…

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      हरियाणवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग

      April 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.